विज्ञापन

जैसलमेर: शादी से एक महीना पहले युवती ने लगाई फांसी, 15 दिन पहले हुई थी सगाई, घर में छाया मातम

राजस्थान के जैसलमेर में शादी से पहले एक युवती की आत्महत्या की घटना ने सभी को झकझोर दिया. 25 वर्षीय युवती की 15 दिन पहले ही सगाई हुई थी और अप्रैल में शादी तय थी. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है.

जैसलमेर: शादी से एक महीना पहले युवती ने लगाई फांसी, 15 दिन पहले हुई थी सगाई, घर में छाया मातम
राजस्थान के जैसलमेर में शादी से पहले एक युवती की आत्महत्या की घटना ने सभी को झकझोर दिया

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर शहर की आरपी कॉलोनी में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां 25 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

15 दिन पहले हुई थी सगाई

मृतका की पहचान रेखा (25) पुत्री मनसुखदास के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले ही उसकी सगाई गुजरात के धानेरा में हुई थी. परिवार में आगामी 19 अप्रैल को होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थीं. घर में खुशी का माहौल था लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सब कुछ बदल दिया.

घर में अकेली थी युवती

बताया जा रहा है कि घटना के समय रेखा के दोनों भाई दुकान पर गए हुए थे जबकि माता-पिता किसी काम से बाड़मेर गए थे. दोपहर में जब माता-पिता घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. उन्होंने कई बार आवाज दी और फोन भी किया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए. रेखा कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के फंदे पर लटकी हुई मिली. परिजन और पड़ोसी तुरंत उसे जवाहिर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा. फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है. अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें- 2 अप्रैल से 21 दिन बंद रहेगा नर्मदा मुख्य नहर का जलप्रवाह, पेयजल और सिंचाई पर पड़ सकता है असर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close