विज्ञापन

जालोर: जवाई नहर के पानी को लेकर खूनी संघर्ष, फावड़े के हमले में युवक की मौत

जवाई चौथी पाण से पानी लेने को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई. इस दौरान फावड़े से हमला किया गया.

जालोर: जवाई नहर के पानी को लेकर खूनी संघर्ष, फावड़े के हमले में युवक की मौत

Rajasthan News: जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के मालपुरा गांव की सरहद में जवाई नहर के पानी से सिंचाई को लेकर हुआ विवाद अब जानलेवा हिंसा में बदल गया. बुधवार को हुए इस संघर्ष में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से गंभीर रूप से घायल युवक उमाराम मीणा की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. रविवार को उमाराम का शव पालनपुर से आहोर अस्पताल की मोर्चरी लाया गया. सूचना मिलते ही आहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई.

फावड़े से हमले में कई गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, जवाई चौथी पाण से पानी लेने को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई. इस दौरान फावड़े से हमला किया गया, जिसमें मालपुरा निवासी विधवा शांति देवी और उनकी पुत्री मंजू मीना (निवासी बिठूड़ा) गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले तखतगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुमेरपुर रेफर किया गया. 

पालपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत

दूसरे पक्ष से उमाराम मीणा भी गंभीर रूप से घायल हुआ था. उसे पहले सुमेरपुर और बाद में पालनपुर (गुजरात) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, उसके सिर पर गहरी चोट थी जो मौत का कारण बनी. जैसे ही रविवार को उमाराम का शव पालनपुर से आहोर अस्पताल की मोर्चरी लाया गया तो पुलिस मौके पर पहुंची सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. 

शुरुआत में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था, लेकिन बुधवार शाम को दोनों परिवारों ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे. अब युवक की मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. फिलहाल परिजन मोर्चरी पहुंचे हुए हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा.

यह भी पढे़ं-

जयपुर में दरगाह की छत के निर्माण पर हंगामा, विधायक बालमुकुंद आचार्य और अमीन कागजी भिड़े

देवर ने भाभी के प्रेमी की हत्या कर काली घाटी में फेंकी लाश, दो दिन बाद थाने में किया सरेंडर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close