विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2026

जालोर: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात, रोने की आवाज सुन राहगीरों की पड़ी नजर

नवजात बागोड़ा क्षेत्र के धुंबड़िया कस्बे में एक झाड़ियों में मिला है. मंगलवार को कुछ राहगीरों की नजर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी, जहां से हल्की आवाज सुनाई दी.

जालोर: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात, रोने की आवाज सुन राहगीरों की पड़ी नजर
जालोर: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात

राजस्थान के जालोर जिले से मां की ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक नवजात बच्चा झाड़ियों में पड़ा मिला. झाड़ियों के पास से जा रहे राहगीरों को हल्की रोने की आवाज सुनाई दी. जब अंदर जाकर देखा तो नवजात को देखकर चौंक गए. लोगों ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित उठाया और वहां से अस्पताल लेकर पहुंचे. राहगीरों की वजह से बच्चे की जान बच गई. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. यह जांच की जा रही है कि आखिर नवजात को झाड़ियों में किसने छोड़ा. 

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात

जानकारी के अनुसार, नवजात बागोड़ा क्षेत्र के धुंबड़िया कस्बे में एक झाड़ियों में मिला है. मंगलवार को कुछ राहगीरों की नजर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी, जहां से हल्की आवाज सुनाई दी. राहगीरों ने बिना देर किए बच्चे को सुरक्षित उठाया और तुरंत बागोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. समय पर मदद मिलने से मासूम की जान बच गई. 

आसपास के लोगों से पुलिस की पूछताछ

डॉक्टरों ने नवजात का प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर लिया है. राहत की बात यह है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां कौन छोड़ गया. यह घटना एक बार फिर समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करती है. हालांकि, राहगीरों की सतर्कता और मानवता के चलते एक मासूम की जिंदगी बच गई. 

यह भी पढे़ं-

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर हाईवे पर फेंका शव, ऊपर से कुचलते चले गए वाहन; हुए टुकड़े-टुकड़े

बाहर से पंचर की दुकान, अंदर चल रहा था खतरनाक खेल, छापा पड़ा तो मिली अवैध हथियार फैक्ट्री

10वीं के रिजल्ट से कहीं खुशी-कहीं गम, बेटे के कमाल से जश्न तो फेल छात्रा के सुसाइड से गांव में शोक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com