विज्ञापन

JEE Main Result 2026: राजस्थान के वे छात्र, जिनके आए 100 Percentile स्कोर; देखें नाम

JEE Main Result 2026 में कोचिंग सिटी कोटा ने फिर बादशाहत बरकरार रखी है. टॉप 10 में कोटा में कोचिंग करने वाले 4 स्टूडेंट ने अपनी जगह बनाई है. वहीं, टॉप 20 में 9 स्टूडेंट का नाम शामिल है.

JEE Main Result 2026: राजस्थान के वे छात्र, जिनके आए 100 Percentile स्कोर; देखें नाम
राजस्थान के वे छात्र, जिनके आए 100 Percentile स्कोर (File Photo)
IANS

JEE Main Result 2026: NTA ने JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जेईई मेन 2026 सेशन 2 में कुल 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है.  बड़ी बात रही है कि 100 परसेंटाइल वाले 26 छात्रों में एक भी लड़की नहीं है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 5-5 कैंडिडेट्स के 100 परसेंटाइल स्कोर आएं हैं. वहीं, राजस्थान के 4 छात्रों ने 100 परेंसाइटल मतलब 300 में से 300 नंबर हासिल किए. सेशन 1 में राजस्थान का नाम रोशन करने वाले कबीर छिल्लर ने सेशन 2 में भी 100 परसेंटाइल स्कोर किया है. 

JEE Main Result 2026 के सेशन 2 में जनरल कैटेगरी के 24 छात्र 100 परसेंटाइल स्कोर करने में सफल रहे हैं, वहीं, एक OBC-NCL और EWS के एक-एक छात्र का 100 परसेंटाइल स्कोर रहा है. इसके अलावा JEE Main 2026 Session 2 Result में राजस्थान की दो छात्राएं ऐसी भी रहीं हैं, जो टॉप 5 फिमेल कैंडिडेट की लिस्ट में जगह बनाई है. टॉप 5 फिमेल टॉपर की लिस्ट में राजस्थान से 2, हरियाणा-तेलंगाना से एक-एक छात्राएं हैं, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी एक छात्रा टॉप 5 फिमेट कैंडिडेट की लिस्ट में जगह बनाई है.

राजस्थान से 100 परसेंटाइल स्कोर वाले छात्र

  • कबीर छिल्लर- 100 Percentile
  • चिंरजीब कर- 100 Percentile
  • अर्णव गौतम-  100 Percentile
  • यशवर्धन-  100 Percentile  

टॉप 5 फिमेल कैंडिडेट (राजस्थान से कौन)

सौम्या गुप्ता- 99.9965185

आरोपी देशपांडे- 99.9965137

कोचिंग सिटी कोटा का रिजल्ट में जलवा

अगर JEE Main 2026 सेशन 2 के रिजल्ट में कोचिंग सिटी कोटा की बात करें तो एक बार फिर से कोटा ने बाजी मारी है. टॉप 10 में कोटा में कोचिंग करने वाले 4 स्टूडेंट ने अपनी जगह बनाई है. वहीं, टॉप 20 में 9 स्टूडेंट का नाम शामिल है. राजस्थान के कबीर छिल्लर ने सेशन 1 की तरह JEE Main Result 2026 Session 2 में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. कबीर छिल्लर के 100 परसेंटाइल स्कार आए हैं. इससे पहले JEE Main 2026 Session 1 में भी कबीर छिल्लर के 100 परसेंटाइल स्कोर रहे थे.

यह भी पढे़ं- राजस्थान के कबीर छिल्लर का JEE Main 2026 के रिजल्ट में जलवा, मिले 100 परसेंटाइल नंबर; देखें स्कोर कार्ड

.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close