विज्ञापन

राजस्थान के कबीर छिल्लर का JEE Main 2026 के रिजल्ट में जलवा, मिले 100 परसेंटाइल नंबर; देखें स्कोर कार्ड

JEE Main 2026 Result Session 2 में राजस्थान के कबीर छिल्लर ने जलवा बरकरार रखा है. सेशन 2 में भी कबीर छिल्लर के 100 परसेंटाइल स्कार आए हैं. इससे पहले JEE Main 2026 Session 1 में कबीर छिल्लर राजस्थान में टॉपर रहे हैं. 

राजस्थान के कबीर छिल्लर का JEE Main 2026 के रिजल्ट में जलवा, मिले 100 परसेंटाइल नंबर; देखें स्कोर कार्ड
JEE Main Result 2026 Session 2 में फिर कोटा का जलवा

JEE Main Result 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को JEE Main रिजल्ट (JEE Main Result 2026) जारी कर दिया है. सेशन 2 के रिजल्ट में 26 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल नंबर हासिल किए हैं. JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा भारत के 304 शहरों में 566 सेंटर्स पर आयोजित की गई थी. इसके अलावा भारत के बाहर के दूसरे देश में 14 शहरों भी परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा 13 भाषाओं में कराई गई. अप्रैल सत्र में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 93.11 प्रतिशत दर्ज की गई. 

कोटा से 4 स्टूडेंट टॉप 10 में 

JEE Main 2026 सेशन 2 के रिजल्ट में कोटा ने एक बार फिर से बाजी मारी है. टॉप 10 में कोटा में कोचिंग करने वाले 4 स्टूडेंट ने अपनी जगह बनाई है. वहीं, टॉप 20 में 9 स्टूडेंट का नाम शामिल है. राजस्थान के कबीर छिल्लर ने सेशन 1 की तरह JEE Main Result 2026 Session 2 में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. कबीर छिल्लर के 100 परसेंटाइल स्कार आए हैं. इससे पहले JEE Main 2026 Session 1 में भी कबीर छिल्लर के 100 परसेंटाइल स्कोर रहे थे और  राजस्थान में टॉप किया.

यहां देखें कबीर छिल्लर का स्कोरकार्ड 

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान के अर्णव गौतम का भी जलवा

इसके अलावा पिछली बार की तरह अर्णव गौतम ने फिर से राजस्थान का नाम रोशन किया है. अर्णव के सेशन 2 में भी 100 परसेंटाइल नंबर आएं, जबकि इससे पहले JEE Main Result 2026 Session 1 में भी अर्णव गौतम टॉप 10 में जगह बनाई थी.

ऐसे चेंक करे रिजल्ट-  

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • फिर Score Card for JEE(Main) – 2026 पेपर 1 (B.E. / B.Tech) पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) डालें.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

बता दें कि पेपर 1 (B.E./B.Tech.) के लिए, लगभग 11.06 लाख उम्मीदवारों ने देश के भीतर और 4,229 उम्मीदवारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण कराया था, जिसमें कुल 93 फीसदी कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं, पेपर 2 (B.Arch./B.Planning) के लिए रजिस्टर्ड लगभग 54,953 उम्मीदवारों में से लगभग 73 फीसदी कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए. सत्र 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित की गई थी. उम्मीदवारों के अनुरोधों को देखते हुए, आवेदन विंडो को 12 और 13 मार्च 2026 को फिर से खोला गया था

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close