विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ में आकाशीय बिजली का कहर, 3 की मौत, चार बच्चों की मां भी शामिल

संतोष बाई अपने खेत में काम कर रही थीं. अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी. संतोष बाई बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं. परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ में आकाशीय बिजली का कहर, 3 की मौत, चार बच्चों की मां भी शामिल
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: राजस्थान में गुरुवार को झालावाड़ जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इनमें एक 35 वर्षीय महिला भी शामिल थी, जो चार बच्चों की मां थी. यह हादसा जिले के अलग-अलग इलाकों में हुआ, जिसने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया.

खेत में काम करते समय महिला की मौत

भवानीमंडी थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में दोपहर करीब 3:30 बजे संतोष बाई (35) अपने खेत में काम कर रही थीं. अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी. संतोष बाई बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं.

परिजनों ने उन्हें तुरंत ट्रैक्टर से झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संतोष के शरीर पर गहरे जख्म थे. उनके पीछे तीन बेटियां और एक बेटा है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

अकलेरा में दो युवकों की जान गई

अकलेरा थाना क्षेत्र में भी दो अलग-अलग हादसों में आकाशीय बिजली ने दो युवकों की जान ले ली. पोलाव गांव के प्रेमचंद मीणा और कोटड़ी गांव के कैलाश तंवर बिजली की चपेट में आ गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा.

पुलिस ने शुरू की जांच

तीनों घटनाओं की सूचना मिलते ही भवानीमंडी और अकलेरा पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. झालावाड़ अस्पताल चौकी के कांस्टेबल अरविंद ने बताया कि पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड बस हादसे पर CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख, हर संभव सहायता देने का किया ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com