राजकुमार रोत का विरोध, पुलिस पर पत्थरबाजी... झालावाड़ में कैसा हुआ बवाल? पढ़ें पूरी कहानी

अरविंद भील को समझाइश करते हुए जब पुलिस अपने साथ लेकर जाने लगी, तब लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, कुछ दूर जाकर अरविंद भील ने अपने समर्थकों से हंगामा नहीं करने की अपील भी की, लेकिन इसी बीच कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंक दिए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
झालावाड़ में कैसा हुआ बवाल?

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ में आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया. कार्यक्रम में पार्टी के सांसद राजकुमार रोत हिस्सा लेने पहुंचे थे. आरक्षण पर दिए बयान को लेकर राजकुमार रोत का विरोध कर भील समाज के कुछ लोगों ने पुलिस पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिस भी तुरंत एक्शन में आई और हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को तितर बितर करना पड़ा. पुलिस ने इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया तो कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं. 

राजकुमार रोत का भील समाज ने किया विरोध

दरअसल, झालावाड़ के खंडिया कॉलोनी में आदिवासी दिवस में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत हिस्सा लेने आए थे. आरक्षण पर पूर्व में दिए बयान को लेकर भील समाज के कुछ लोगों ने राजकुमार रोत का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया. पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद भील के नेतृत्व में कार्यक्रम के मंच तक पहुंच गए और राजकुमार रोत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Advertisement
बीएपी सांसद का कहना है कि कुछ लोगों ने उन पर हमला करने का भी प्रयास किया. इस पर विरोध करने वालों से कहा कि वह झंडे नीचे कर ले और मंच पर आकर बैठें, कोई मनमुटाव है तो उसको दूर कर लेंगे, लेकिन विरोध करने वाले लोगों ने एक ना सुनी और लगातार नारेबाजी करते रहे.

पथराव की घटना के बीच भगदड़

कुछ देर बाद जब पुलिस भील समाज का नेतृत्व कर रहे अरविंद भील को समझाइश करते हुए अपने साथ लेकर जाने लगी, तब लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, कुछ दूर जाकर अरविंद भील ने अपने समर्थकों से हंगामा नहीं करने की अपील भी की, लेकिन इसी बीच कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंक दिए गए और मौके पर भगदड़ मच गई. ऐसे में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

हिरासत में भील समाज के कुछ लोग

पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पत्थरबाजों और हंगामा करने वाले लोगों को खदेड़ दिया. पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की बात भी सामने आई है. हंगामे के दौरान कई दो पहिया वाहन टूट गए और भगदड़ के दौरान लोग आसपास के घरों में घुस गए जहां से अराजक तत्वों को पुलिस द्वारा जबरदस्ती बाहर निकल गया. मामले में पुलिस द्वारा अरविंद भील सहित कुछ लोगों को डिटेन किया गया है.

राजकुमार रोत ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

झालावाड़ में बवाल के बाद देर शाम को राजकुमार रोत ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि झालावाड़ घटना को लेकर कुछ चैनलों पर खबर चल रही है कि भील समाज के गुटों में आपसी भिड़ंत. यह खबर बिलकुल गलत है. हकीकत घटनाक्रम - झालावाड़ स्कूल हादसे में मृत छात्रों के न्याय व विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आयोजित सभा में बीजेपी व एबीवीपी के नेता भगवा झंडे के साथ आकर हमारे पर हमला किया.

Advertisement

बीजेपी नेता स्कूल हादसे में मरे छात्रों को न्याय तो नहीं देना चाहते है, लेकिन जो न्याय के लिये आवाज उठाते हैं उनके साथ भगवा धारण कर गुंडागर्दी पर उतर आ रहे हैं. भील समुदाय के दो गुट नहीं भिड़े, भील और बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़े हैं.

यह भी पढे़ं- झालावाड़ में भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, राजकुमार रोत के कार्यक्रम में बवाल

यह वीडियो भी देखें- 


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.