विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

झुंझुनूं: एक और जवान ने तोड़ा दम,  सैन्य सम्मान के साथ अंतिम हुई विदाई; 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के सपूत बीएसएफ हेड कांस्टेबल बिजेंद्र कुमार तेतरवाल ने दम तोड़ दिया. उन्हें जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने पर जयपुर में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. 

झुंझुनूं: एक और जवान ने तोड़ा दम,  सैन्य सम्मान के साथ अंतिम हुई विदाई; 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के पदेवा गांव ने अपने वीर सपूत बिजेंद्र कुमार तेतरवाल को खो दिया. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 125वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात बिजेंद्र का निधन बुधवार को जयपुर में इलाज के दौरान हो गया. गुरुवार को उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. उनके आठ वर्षीय बेटे अनीष ने सैन्य सम्मान के बीच चिता को मुखाग्नि दी.

जम्मू-कश्मीर में थी तैनाती

जवान बिजेंद्र कुमार जम्मू-कश्मीर के सांभा क्षेत्र में बीएसएफ की 125वीं बटालियन में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई. प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया. जयपुर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

परिवार में मचा कोहराम

बिजेंद्र के निधन की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया. उनकी मां दाखा देवी, पत्नी सजना देवी और दोनों बेटियां कुंजन व जिया का रो-रोकर बुरा हाल था. गांव में पहुंची पार्थिव देह को देखकर हर आंख नम थी.

सैन्य सम्मान के साथ दी गई विदाई

गांव में बीएसएफ की 39वीं बटालियन, चौप, जयपुर की टुकड़ी ने सब इंस्पेक्टर जगमाल सिंह फागणा के नेतृत्व में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. विधायक धर्मपाल गुर्जर, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी. बिजेंद्र की शहादत पर गांववासियों ने गर्व के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी.

यह भी पढ़ें- 

जयपुर में SI भर्ती घोटाले पर बवाल, हनुमान बेनीवाल ने कहा- भ्रष्ट तंत्र के थानेदारों को खुद बचा रही सरकार  

ACB Action: पटवारी ने की 10 हजार रुपये की डिमांड... 8000 में डील फिक्स, फिर रकम लेते एसीबी ने पकड़ा रंगे हाथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com