विज्ञापन

झुंझुनूं: सोते हुए परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, मां बेटी समेत तीन की मौत; चार बच्चे गंभीर घायल 

राजस्थान के झुंझुनूं में कच्चे रास्ते पर सो रहे भोपा परिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया. हादसे में मां बेटी और भांजी की मौत हो गई जबकि चार बच्चे गंभीर घायल हैं जिससे इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया.

झुंझुनूं: सोते हुए परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, मां बेटी समेत तीन की मौत; चार बच्चे गंभीर घायल 
राजस्थान के झुंझुनूं में कच्चे रास्ते पर सो रहे भोपा परिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया.

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. नंगली दीपसिंह के पास कच्चे रास्ते पर खुले में सो रहे एक भोपा परिवार पर तेज रफ्तार ट्रेलर चढ़ गया. इस घटना से पूरे इलाके में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

खुशहाल परिवार पर टूटा कहर

जानकारी के अनुसार रामस्वरूप और रूड़मल का परिवार गुरुवार शाम को यहां आकर रुका था. रात में सभी ने खाना खाया और खुले आसमान के नीचे सो गए. सुबह करीब 4 बजे एक बेकाबू ट्रेलर सीधे सो रहे लोगों पर चढ़ गया. हादसे में होटकी उसकी 13 साल की बेटी पायल उर्फ मोडी और 13 साल की प्रियंका की दर्दनाक मौत हो गई.

चार बच्चे गंभीर हालत में

हादसे में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत गुढ़ागौड़जी अस्पताल ले जाया गया जहां प्रियंका को मृत घोषित कर दिया गया. बाद में सभी को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान होटकी ने भी दम तोड़ दिया. संजय संजीत और सुनिल की हालत नाजुक होने पर उन्हें जयपुर भेजा गया जबकि रविना का इलाज झुंझुनूं में जारी है.

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. बाद में भोड़की चौराहे पर जाम लगाकर विरोध जताया गया. पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर जाम खुलवाया.

कार्रवाई में जुटी पुलिस

थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया कि ट्रेलर जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई सदमे में है.

यह भी पढ़ें- लंबे समय तक फरारी काटने के बाद सुबोध अग्रवाल कोर्ट में पेश, सवालों का जवाब देने से रिटायर्ड IAS का इनकार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close