विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2025

Rajasthan: ननिहाल गया मां-बाप का इकलौता बेटा तालाब में डूबा, नहाते समय गांव के एक और बच्चे की मौत

नहाते नहाते करीब सात-आठ बच्चे कब्रिस्तान के समीप एक गड्ढे में जमा बारिश के पानी में उतर गए. इनमें से दो बच्चे पानी में डूब गए. जब तक दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो गई.

Rajasthan: ननिहाल गया मां-बाप का इकलौता बेटा तालाब में डूबा, नहाते समय गांव के एक और बच्चे की मौत

Rajasthan News: लगातार हो रही मानसूनी बारिश के बीच राजस्थान के झुंझुनूं से रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है. बारिश के दौरान तालाब में नहाने गए दो बच्चे डूब गए. पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है. मृतक बच्चे में एक तो अपने ननिहाल आया था. वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. घटना की सूचना पर पुलिस आई और दोनों के शव को कब्जे में लिया. 

नहाते समय गहरे गड्ढे में चले गए बच्चे

जानकारी के अनुसार, मलसीसर कस्बे के समीप पीथूसर पंचायत की ढाणी बागापड़ता में नहाते नहाते करीब सात-आठ बच्चे कब्रिस्तान के समीप एक गड्ढे में जमा बारिश के पानी में उतर गए. इनमें से दो बच्चे पानी में डूब गए. दो बच्चों को पानी में डूबते देख अन्य सभी बच्चे डर गए और शोर मचाने लग गए. 

बच्चों के शोर सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. जब तक दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो गई. मृतक बच्चों की पहचान 14 वर्षीय सुफियान पुत्र मोहम्मद अली निवासी ढाणी बागापड़ता और 14 वर्षीय हमजा पुत्र शौकत अली निवासी काजीवाड़ा के रूप में हुई है.

कुछ दिन पहले ननिहाल गया था बच्चा

हमजा कुछ दिन पहले ही अपने ननिहाल ढाणी बागापड़ता में आया हुआ था. जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. हमजा के पिता शौकत अली झुंझुनूं में ही कबाड़ी मार्केट में दुकान चलाते हैं तो वहीं सूफियान के पिता देश में नौकरी करते हैं. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई.

दोनों शवों को मलसीसर के उप जिला अस्पताल में रखवाया गया है. सोमवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम होगा. ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान के पास जमीन से मिट्टी खोद खोदकर बड़ा गड्ढा बना दिया गया है, जिसमें हर बारिश में पानी जमा हो जाता है. इस जमा पानी में हर समय हादसे की आशंका रहती है.

यह भी पढे़ं-

भरतपुर में पाइपलाइन बिछाते समय मिट्टी ढही, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Rajasthan: जयपुर से घूमने आया युवक बीसलपुर बांध में डूबा, उदयपुर के भी डैम में डूबने से एक युवक की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com