Jaipur National University: 15वें दीक्षांत समारोह में 5000 छात्रों को मिली डिग्री, केंद्रीय मंत्री बोले- जयपुर को मिल रही है 90 किमी की रिंग रोड

Jaipur National University 15th Convocation: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में 5000 छात्रों को डिग्री बांटी. मंत्री ने जयपुर के लिए 90 किमी रिंग रोड और देश के 89 शहरों को जाम मुक्त बनाने का ऐलान किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
JNU दीक्षांत समारोह: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे.
NDTV Reporter

Jaipur News: जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) के जगतपुरा कैंपस में 15वां दीक्षांत समारोह (15th Convocation) शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. संदीप बख्शी (Dr. Sandeep Bakshi) ने की. इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ डॉ. के.आर. लक्ष्मी नारायण भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

64 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 46 को पीएचडी

समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं. JNU द्वारा देश के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हुए 64 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया गया. वहीं, 46 विद्यार्थियों को पीएचडी (Doctorate) की उपाधि से नवाजा गया.

विकसित भारत के सपने की नींव हैं युवा: हर्ष मल्होत्रा

छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, 'यह विश्वविद्यालय देश को 5000 ऐसे युवा सौंप रहा है जो देश का भविष्य बनाएंगे. आज JNU से निकल रहे ये युवा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने की नींव हैं.'

जयपुर को मिलेगी डिकंजेस्टेड रिंग रोड

सड़कों के विकास पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हमारा उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर को सही ढंग से लागू करना है. आज दिल्ली से जयपुर की दूरी केवल 3:30 घंटे में पूरी हो रही है. जयपुर शहर कन्जेस्टेड न हो, इसके लिए हम 90 किलोमीटर का रिंग रोड देने जा रहे हैं. साथ ही, देश भर के 89 शहरों को डिकंजेस्ट (जाम मुक्त) करने की योजना पर काम कर रहे हैं.'

Advertisement

सशक्त भारत के लिए हर फील्ड के एक्सपर्ट जरूरी: डॉ. संदीप बख्शी

यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले करीब 5 हजार बच्चों को डिग्रियां दी जा रही हैं. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री के सशक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए केवल डॉक्टर-इंजीनियर ही नहीं, बल्कि एग्रीकल्चर और नर्सिंग जैसे हर क्षेत्र के विशेषज्ञों की जरूरत है, जो समाज का भला कर सकें.'