विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2025

जोधपुर: शेरगढ़ के मुख्य बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, 100 किलोमीटर तक फ्रायर ब्रिगेड की कोई सुविधा नहीं

शेरगढ़ के मुख्य बाजार में एक दुकान में भीषण आग लगी है. यहां 100 किलो मीटर के दायरे में फायर ब्रिगेड दमकल की कोई सुविधा नहीं है. ऐसे में स्थानीय लोग इस आग को बुझाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं.

जोधपुर: शेरगढ़ के मुख्य बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, 100 किलोमीटर तक फ्रायर ब्रिगेड की कोई सुविधा नहीं

Jodhpur Fire: राजस्थान के जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में भीषण आग की खबर सामने आई है. यहां शेरगढ़ के मुख्य बाजार में एक दुकान में भीषण आग लगी है. आग की खबर के बाद मौके पर पुलिश प्रशासन पहुंच गए हैं. हालांकि दुर्भाग्य इस बात का है कि यहां 100 किलो मीटर के दायरे में फायर ब्रिगेड दमकल की कोई सुविधा नहीं है. ऐसे में स्थानीय लोग इस आग को बुझाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है. बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है वहां कई पटाखे के दुकान है.

खबरों के मुताबिक बाजार में श्रवण खत्री की हिंगलाज इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग लगी है. जबकि दुकान के आस-पास पटाखों की दुकान भी है. ऐसे में लोगों में दहशत फैली हुई है. अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो पटाखों की दुकान तक आग पहुंच सकती है. जिससे स्थिति और भी भयावह हो सकता है. हालांकि आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

100 किलोमीटर के दायरे में फायर ब्रिगेड नहीं

हिंगलाज इलेक्ट्रॉनिक श्रवण कुमार खत्री के दुकान पर लगी भीषण आग ने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया है. पुलिस प्रशासन आस पास की दुकानों को खाली कराने का काम कर रही है. वहीं किसी तरह की अनहोनी न हो इसलिए वहां एंबुलेंस की गाड़ी मंगवाई गई है. हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहां पहुंचने में काफी समय लगेगा. क्योंकि 100 किलोमीटर के दायरे में यहां फायर ब्रिगेड की कोई सुविधा नहीं है. 

इस दौरान उपखंड अधिकारी विक्रांत शर्मा तहसीलदार दिनेश चंद्र थानाधिकारी बुद्धाराम बीपी सिंह एवं रघुवीर सिंह घटनाक्रम पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं और हालात को काबू में पानी के लिए प्रयासरत है. ग्रामीण पानी की मदद से किसी तरह आग को फैलने से बचाने में लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः SP ऑफिस में फाइल निकालने गया कर्मचारी, फन उठाकर काटने दौड़ा जहरीला सांप; मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com