Jodhpur Accident: जोधपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, MBBS के 5 स्टूडेंट घायल, AIIMS में चल रहा इलाज

Rajasthan: घटनास्थल पर पहुंची टीम ने जब कार के कागजात चेक किए तो पता चला कि पुलिसकर्मी के नाम पर रजिस्टर्ड है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Medical students injured in accident: जोधपुर में आधी रात करीब ‌3:30 बजे सड़क हादसे में 5 मेडिकल स्टूडेंट्स घायल हो गए. रात में गश्त लगा रही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा गया. यह घटना डीपीएस चौराहे के पास की है. जब करीब सुबह 3:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही कार पलटी खा गई. इस हादसे (Accident) में घायल सभी मेडिकल स्टूडेंट को एम्स के ट्रोमा सेंटर में निगरानी में हैं. रात्रिकालीन गश्त कर रही एसीपी छवि शर्मा और चौपसिया हाउसिंग बोर्ड थाने के सब इंस्पेक्टर फगलु राम मौके पर पहुंचे.

पुलिसकर्मी की है कार, बेटे के दोस्त ले गए थे गाड़ी 

घटनास्थल पर पहुंची टीम ने जब कार के कागजात चेक किए तो पता चला कि पुलिसकर्मी के नाम पर रजिस्टर्ड है. जानकारी मिलते ही वहां मौजूद जवान ने फोन किया तो पता चला कि कार पुलिसकर्मी के बेटे के पास रहती है. उसका बेटा तो घर पर था, लेकिन उसके मित्र गाड़ी मांग कर ले गए थे.

Advertisement

कार में मिली एनर्जी ड्रिंक की बोलते, हाईवे के साइड में लगी रेलिंग टूटी

घटनास्थल पर एनडीटीवी की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा की कार खस्ताहाल हो चुकी थी. तेज स्पीड के कारण पलटी खाने के साथ करीब 100 फीट तक कार घसीटती चली गई और कार के एयर बैग भी खुल गए. पुलिस ने जब दस्तावेज खंगाले तो कार में एनर्जी ड्रिंक की बोतलें भी मिली. कार की जोरदार टक्कर के चलते हाईवे के साइड में लगी हुई रेलिंग पूरी तरह से टूट गई और सीमेंट का ब्लॉक तक टूट गया. घायल छात्रों की पहचान नमित जैन, अभय, सुधांशु, सुरेंद्र और महेश के तौर पर हुई है. 

यह भी पढ़ेंः रेस्क्यू करने गई वन विभाग की कार पर बाघ का हमला, सरिस्का से निकल कर गांवों में घूम रहे टाइगर


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.