विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2024

Jodhpur News: जोधपुर में ठेकेदार ने नाबालिग लड़की से किया रेप, दीपावली पर पत्नी-बच्चे गए थे गांव

जब घरवाले रात को उठे और बेटी नजर नहीं आई तो वे तलाशते रहे. इसके बाद वह रात को जब ठेकेदार के घर पहुंचे तो वह वहां पर बेहोशी की हालत में मिली.

Jodhpur News: जोधपुर में ठेकेदार ने नाबालिग लड़की से किया रेप, दीपावली पर पत्नी-बच्चे गए थे गांव
जोधपुर में ठेकेदार ने नाबालिग लड़की से किया रेप

Rajasthan Crime: जोधपुर में इन दिनों लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है. अनीता चौधरी हत्याकांड का मामला अभी सुलझा ही नहीं है. इससे पहले एक बार फिर जोधपुर के पश्चिम जिले में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग को आरोपी ठेकेदार बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है.

ठेकेदार के साथ काम करती थी नाबालिग

पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर उसका मेडिकल करवाया. इसके बाद नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान भी हो गए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी ठेकेदारी का काम करता है. 16 वर्षीय नाबालिग उसके साथ काम करती है. दीपावली के चलते आरोपी ठेकेदार की पत्नी व बच्चे गांव गए हुए थे. वह घर पर अकेला ही था. तब उसने शुक्रवार को रात 11.30 बजे पीड़िता के घर गया.

बेहोशी की दवा देकर दुष्कर्म का आरोप

जहां पर उसने फोन कर बाहर बुलाया. नाबालिग बाहर आई, तो वह उसे अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठाकर घर से 3 किमी दूर लेकर चला गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. जब घरवाले रात को उठे और बेटी नजर नहीं आई तो वे तलाशते रहे. इसके बाद वह रात को जब ठेकेदार के घर पहुंचे तो वह वहां पर बेहोशी की हालत में मिली. परिजनों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि उसने बेहोशी की दवा सूंघाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया.

यह भी पढे़ं- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com