विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

Rajasthan: पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले डंपर चालक को एनकाउंटर का सताया डर, भागा-भागा पहुंचा कोर्ट; किया सरेंडर

पुलिस कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी ने अवैध बजरी परिवहन कर रहे डंपर को पकडने की कोशिश की थी. तभी चालक राणाराम ने डंपर को तेजी से टर्न लिया और कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी को कुचल दिया. अब चालक ने कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है.

Rajasthan: पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले डंपर चालक को एनकाउंटर का सताया डर, भागा-भागा पहुंचा कोर्ट; किया सरेंडर
पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले डंपर चालक को एनकाउंटर का सताया डर

Rajasthan News: जोधपुर में बीते दिनों में पुलिस कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी की डंपर से कुचलकर हत्या करने वाले डंपर चालक राणाराम ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिस पर कोर्ट ने उसे जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर बीस हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. बता दें कि अवैध बजरी के खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कॉन्स्टेबल पर डंपर चढ़ाया गया था.

वकील बोला- पुलिस कर सकती एनकाउंटर

डंपर चालक राणाराम के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस राणाराम का एनकाउंटर कर सकती है. इसलिए वह कोर्ट में आत्मसमर्पण कर रहा है. राणाराम को सुनील खिलेरी को डंपर से मारने के बाद इतना खौफ सताया कि उसे एनकाउंटर का डर लगने लगा. घटना के बाद लगातार राणाराम फरार चल रहा था. उसकी तलाश में पुलिस की कई टीम में लगी हुई थी. उसे पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. 

बता दें कि 25 मई खेजड़ली कला इलाके में अवैध बजरी खनन की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सरपंच पति हापुराम और उसके साथी जेसीबी से बजरी डंपर में भरवा रहे थे. पुलिस को देखकर डंपर चालक राणाराम डंपर लेकर भाग निकला. पुलिस ने डंपर का पीछा किया. इसी दौरान सफेद कार में सवार रविंद्र गोदारा ने पुलिस को धमकी दी कि डंपर का पीछा न करें, लेकिन पुलिस ने पीछा जारी रखा.

डंपर चढ़ने से पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत

गुलजी की प्याऊ के पास कच्ची सडक़ पर पहुंचकर बदमाश राणाराम डंपर में भरी बजरी खाली करने लगा. उसके रुकते ही कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी ने डंपर को पकडने की कोशिश की. तभी चालक राणाराम ने डंपर को तेजी से टर्न लिया और कांस्टेबल सुनील खिलेरी को कुचल दिया. डंपर का पिछला पहिया उनके पेट और पैरों के ऊपर से गुजर गया.

गंभीर रूप से घायल सुनील को तत्काल एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक इलाज के बाद 27 मई की रात उनकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में सरपंच पति हापुराम बिश्नोई, रविंद्र गोदारा, सागर सैन और महेंद्र डूडी को गिरफ्तार किया. इन सभी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और 1240 टन अवैध बजरी का स्टॉक भी जब्त किया.

यह भी पढे़ं- 

Rajasthan: एक पव्वा दारू के लिए जयपुर में बेटी की हत्या, कट्टे में रखकर अलमारी में छिपाई लाश

भीलवाड़ा में लेपर्ड ने पहले किया 5 लोगों को घायल, फिर एक परिवार ने लेपर्ड को बहादुरी बाथरूम में किया कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com