विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2024

पति ने गुस्से में पत्नी की कैंची से गला रेतकर की हत्या, खुद ही दी पुलिस को जानकारी

राजस्थान के मेड़ता हाल नेनो मैक्स इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी रेखा की कैंची से गले पर हमला कर हत्या कर दी. आरोपी पति सूरज ने हत्या के बाद खुद पुलिस को सूचना दी.

पति ने गुस्से में पत्नी की कैंची से गला रेतकर की हत्या, खुद ही दी पुलिस को जानकारी
प्रतीकात्मक तस्वीर

Jodhpur Murder Case: राजस्थान में एक पति का थोड़ा सा गुस्सा उससे बहुत बड़ा अपराध करवा दिया. ऐसा अपराध जिसकी भरपाई वह जीवन में कभी नहीं कर सकता. दरअसल साल भर पहले अंतर्रजातीय विवाह करने वाली महिला को उसके पति ने शुक्रवार को कैंची से गले पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. पहले तलाकशुदा दो बच्चों की मां का अपने पति के साथ कुछ दिनों से अनबन चल रही थी. पति ने पत्नी की हत्या के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी. एयरपोर्ट थाना पुलिस को लोकेशन भेज घटनास्थल पर बुलाया.

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मेड़ता हाल नेनो मैक्स निवासी सूरज ने पत्नी रेखा (32) से बोलचाल होने पर गले पर कैंची से वार कर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद डिलेवरी बॉय का काम करने वाले सूरज ने पहले कंट्रोल रूम में पत्नी का मर्डर करने के बारे में खुद ही जानकारी दी.

बच्चों को छोड़कर सामान लेने गई थी महिला

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने सूरज को फोन किया तो उसने नेनो मैक्स निवास की लोकेशन भेज मौके पर बुलाया. दोनों बच्चों को पीहर कुड़ी छोड़कर सामान लेने आई थी. पुलिस ने कहा कि मृतका रेखा अपने 8 और 10 साल के बच्चों को पीहर कुड़ी छोड़कर सामान लेने नेनो मैक्स आई थी. इस दौरान रेखा और सूरज में बोलचाल होने पर उसने आवेश में आकर रेखा पर कैंची से हमला कर मार दिया.

फॉरेंसिक टीम बुलाकर लिए जा रहे सबूत

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं. वहीं मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया हैं और परिजनों को सूचित किया है.

ये भी पढ़ें- लिफ्ट देने से पहले हो जाए सावधान! राजस्थान में शातिर पति-पत्नी ने युवक से की 9 लाख की लूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com