विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2025

जोधपुर में तेज धमाके की आवाज से दहशत, महसूस हुए झटके; सामने आई सच्चाई

जोधपुर में तेज धमाके के साथ हल्के झटके महसूस किए गए. धमाके जैसी तेज़ ध्वनि ने जोधपुर के मंडोर, लाल सागर और सुरपुरा इलाकों के निवासियों को हिलाकर रख दिया.

जोधपुर में तेज धमाके की आवाज से दहशत, महसूस हुए झटके; सामने आई सच्चाई
जोधपुर में तेज धमाके की आवाज से दहशत

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार को देर शाम एक तेज धमाके की आवाज ने दहशत फैला दिया. धमाका इतना तेज था कि कहीं-कहीं धरती में हल्का कंपन जैसा भी महसूस किया. धमाके के साथ कंपन लोगों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी साफ नजर आया. कुछ लोग अचानक से तेज आवाज में धमाके से सहम गए. हालांकि, जैसे पूरे जिले में धमाके की खबर फैली तो सच्चाई सामने आ गई कि आखिर यह आवाज किसकी थी.

पश्चिमी सरहद पर सेना का युद्धाभ्यास

दरअसल, देश की पश्चिमी सरहद (भारत-पाकिस्तान बॉर्डर) के पास थार के रेगिस्तान में भारतीय सेना का हाई-इंटेंसिटी “मरु ज्वाला” एक्सरसाइज चल रहा था. युध्दाभ्यास में जमीन से आसमान तक रियल-टाइम फायर पावर का शक्तिशाली प्रदर्शन किया गया है. इस दौरान फाइटर प्लेन भारत माला एक्सप्रेस-वे लैंड भी किए.

जैसलमेर में युद्धाभ्यास के बीच जोधपुर में तेज धमाके के साथ हल्के कंपन्न महसूस किए गए. धमाके जैसी तेज़ ध्वनि ने जोधपुर के मंडोर, लाल सागर और सुरपुरा इलाकों के निवासियों को हिलाकर रख दिया. कई लोगों ने इस बहरा कर देने वाली आवाज़ को विस्फोट समझ लिया, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों को फ़ोन किया गया.

अधिकारियों ने बताया धमाके की सच्चाई

अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि यह विस्फोट नहीं, बल्कि ध्वनि बूम का परिणाम था. यह भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान द्वारा नियमित उड़ान के दौरान की तेज ध्वनि थी. जब लोगों को धमाके जैसी तेज आवाज की सच्चाई पता चली तो लोगों की सांस में सांस आई.

यह भी पढे़ं- 

दिल्ली ब्लास्ट के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

लाल किला अभी रहेगा बंद, धमाके की गुत्थी सुलझा रही NIA; दिल्ली सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com