विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2026

Jodhpur News: परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा, घर में छाया मातम

हादसे की खबर मिलते ही सागर के परिजन पदमसागर पहुँचे, जहाँ उनका रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में कुछ घंटों पहले बेटा परीक्षा देकर खुशी-खुशी लौटा था, वहाँ अब बस सन्नाटा और चीखें सुनाई दे रही हैं.

Jodhpur News: परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा, घर में छाया मातम

Rajasthan News: खुशियों और रंगों का त्योहार उस वक्त गमगीन हो गया जब जोधपुर के ऐतिहासिक पदमसागर तालाब में नहाने उतरा एक 17 वर्षीय छात्र गहरे पानी में समा गया. घटना की सूचना मिलते ही भीतरी शहर में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. जानकारी के अनुसार, पावटा पोलो निवासी सागर वैष्णव आज दोपहर 12वीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौटा था.

परीक्षा खत्म होने की खुशी और होली के उत्साह में वह अपने दोस्तों के साथ रंग खेलने निकला था. दोपहर बाद सभी दोस्त नहाने के लिए पदमसागर तालाब पहुँचे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सागर अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने उतरा था. तैरना अच्छी तरह न आने के कारण वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते सागर पानी की गहराइयों में ओझल हो गया.

खांडा फलसा पुलिस टीम मौके पर पहुँची

हादसे की सूचना मिलते ही खांडा फलसा पुलिस टीम मौके पर पहुँची. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी पूर्व मंगलेश चुंडावत और थाना अधिकारी सुरेश पोटलिया ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने तुरंत प्रसिद्ध मालवीय बंधुओं (गोताखोरों) को सूचित किया.

कई घंटों से तालाब में छात्र की तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

गोताखोरों की टीम पिछले कई घंटों से तालाब में छात्र की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है. हादसे की खबर मिलते ही सागर के परिजन पदमसागर पहुँचे, जहाँ उनका रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में कुछ घंटों पहले बेटा परीक्षा देकर खुशी-खुशी लौटा था, वहाँ अब बस सन्नाटा और चीखें सुनाई दे रही हैं. स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में धुलंडी उत्सव की धूम, होली समारोह के दौरान मणिपाल यूनिवर्सिटी में हादसे में 20 छात्र घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com