Jodhpur News: देह व्यापार में धकेल रहे सास-ससुर, महिला का आरोप- अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाते

राजस्थान के जोधपुर में एक महिला और उसके भाई को उसके पति ने कार से कुचलने का प्रयास किया है. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
देह व्यापार में धकेल रहे सास-ससुर
NDTV Reporter

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में एक महिला और उसके भाई को उसके पति ने कार से कुचलने का प्रयास किया है. इसके बाद पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है. 

2022 में महिला की हुई थी शादी

महिला ने आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर उस पर देह व्यापार का दबाव बना रहे हैं. उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के बाद खाना दिया जाता है. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में एक 25 साल की महिला ने शिकायत दी थी. महिला ने बताया कि साल 2022 में कपिल सिंधी के साथ उसकी शादी हुई थी. 

Advertisement

आरोप लगाया कि शादी के 10 दिन बाद ही उसका पति और सास-ससुर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे. कुछ समय बाद उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया जाने लगा. उसे खाना भी नहीं दिया जाता था. कई बार महिला अपनी मां के घर जाकर खाना खाती थी. बताया गया कि उसके पति ने लोन ले रखा है, जिसके पैसों के लिए उस पर दबाव बनाया गया और घर से बेघर कर दिया गया.

कार चढ़ाकर मारने की कोशिश

महिला ने शिकायत में कहा कि 16 मई को वह अपने भाई के साथ शनि मंदिर दर्शन करने गई थी. तब जीवन ज्योति अस्पताल के सामने उसका पति कपिल सिंधी कार लेकर आया और भाई-बहन पर कार चढ़ा दिया, जिससे दोनों स्कूटी से नीचे गिर गए. बाद में कार में पति और अन्य लोगों ने मारपीट की. महिला और उसका भाई घायल हो गए. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

यह भी पढ़ें- राक्षसों वाला कृत्य... गैंगरेप कर नाबालिग को भट्टी में जिंदा जलाने पर कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी


Topics mentioned in this article