विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2025

Rajasthan: घर से एक साथ निकलीं तीन अर्थियां, मां और दो बेटों की सड़क हादसे में हुई थी मौत

जब एक घर से तीन अर्थियां एक साथ निकलीं तो इस दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. सभी इंदौर में सगाई समारोह से लौट रहे थे. इसी बीच कोटा में चंबल पुल के पास भीषण हादसा हो गया.

Rajasthan: घर से एक साथ निकलीं तीन अर्थियां, मां और दो बेटों की सड़क हादसे में हुई थी मौत

Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले में सगाई के कार्यक्रम से लौट रहे परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब परिवार के तीन लोगों को एक साथ सड़क हादसे में मौत हो गई. इस हादसे में जान गंवाने वाले दो बेटों और मां शामिल हैं. सोमवार को जब घर से एक साथ तीन लोगों की अर्थियां उठीं तो इस दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. एक साथ तीन-तीन लोगों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं, शोक में सर्राफा बाजार बंद रहा. 

इंदौर में थी सगाई

जानकारी के अनुसार, ईश्वर सोनी का परिवार 11 जुलाई की शाम इंदौर गया था. अनिल सोनी (49) अपने बेटे नितेश उर्फ रानू की सगाई और वधू की गोदभराई कार्यक्रम के लिए परिजनों संग रवाना हुए थे. नितेश और उसकी मंगेतर, दोनों इंजीनियर हैं और बेंगलुरु में नौकरी करते हैं. सगाई के बाद दोनों सीधे बेंगलुरु चले गए थे.

चंबल पुल के पास हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि 12 जुलाई की रात 9 बजे परिवार इंदौर से करौली के लिए रवाना हुआ था. रास्ते में सभी ने उज्जैन में अपने गुरु के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया और भोजन के बाद ट्रैवलर से करौली के लिए निकले. रविवार सुबह कोटा के बूढ़ादीत क्षेत्र में चंबल पुल के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

दो सगे भाई और मां की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल सोनी, उनके छोटे भाई बृजेश सोनी (45) और मां गीता देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरकारी शिक्षक बहनोई सुरेश सोनी (भरतपुर निवासी) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस भीषण हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

घर से एक साथ निकलीं तीन अर्थियां

इसके बाद सोमवार दोपहर जब कोटा से शव करौली पहुंचे तो पूरे सीताबाड़ी मोहल्ले में मातम छा गया. एक ही घर से जब तीन अर्थियां निकलीं तो वहां पर मौजूद हर कोई भावुक नजर आया. मासलपुर दरवाजा स्थित मोक्षधाम में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया. जहां गीता देवी को उनके बेटे शिव लहरी, अनिल को पुत्र रितिक उर्फ शानू, और बृजेश को पुत्र प्रथम सोनी ने मुखाग्नि दी. 

यह भी पढे़ं- 

Pushkar: पुष्कर में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से मजदूर दबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Rajasthan: ट्रैवलर की ट्रक से भीषण टक्कर, हादसे में 2 सगे भाईयों समेत 4 की मौत, सगाई समारोह से लौट रहा था परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com