विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2024

Karauli News: 10 साल की मूक-बधिर बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरी, CBI जांच की उठाई मांग

Karauli News: करौली जिले के हिंडौन में 10 साल की मूक-बधिर बालिका की हत्या मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

Karauli News: 10 साल की मूक-बधिर बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरी, CBI जांच की उठाई मांग

Karauli News: करौली जिले के हिंडौन में 10 साल की मूक-बधिर बालिका की मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने सड़क पर धरना भी दिया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआई( CBI) जांच की मांग की. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहें.

पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं करने का लगाया आरोप

वहीं प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में पुलिस के जरिए निष्पक्ष जांच नहीं की गई. ऐसे में मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय पीजी कॉलेज के पीछे आक्रोश सभा का भी आयोजन किया. इस बैठक को करौली-धौलपुर के नवनिर्वाचित सांसद भजनलाल जाटव, हिंडौन विधायक अनिता जाटव ने संबोधित किया. इन सभी ने पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

क्या है मामला

आपको बता दें कि 10 वर्षीय बालिका मीना (बदला हुआ नाम) 9 मई को हिंडौन नई मंडी थाना क्षेत्र से गुजर रही रेलवे लाइन के पास जली हुई अवस्था में मिली थी. बालिका को उपचार के लिए हिंडौन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से उसे गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए  रैफर कर दिया. लेकिन जयपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले के लिए SIT से जांच कराई गई थी, जिसमें मूक-बधिर बालिका को उपचार के दौरान कीटनाशक देने, घटना के तथ्य छिपाने तथा पुलिस को गुमराह करने के आरोप में बालिका के मामा और माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन अभी भी पूरी तरह चीजे अस्पष्ट होने के कारण मामले की CBI जांच की मांग की जा रही है.
यह भी पढ़ें: हिंडौन की मूक-बधिर बालिका हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, बच्ची की मां-पिता और मामा ने रची थी हत्या की साजिश, गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com