विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

खाटूश्याम बाबा का एक भक्त ऐसा भी... चांदी का मुकुट-कुंडल किया भेट, अगली बार चढ़ाएगा सोने का कवच

Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम बाबा के भक्त ने बताया कि अगर अगले साल भी बाबा की कृपा से खेती में ऐसी ही तरक्की हुई तो वे बाबा को सोने का कवच और कुंडल भेंट करेंगे.

खाटूश्याम बाबा का एक भक्त ऐसा भी... चांदी का मुकुट-कुंडल किया भेट, अगली बार चढ़ाएगा सोने का कवच
खाटूश्याम बाबा का एक ने चांदी से बना मुकुट-कुंडल किया भेट

Khatu Shyam Mandir: राजस्थान के खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. खाटू श्याम बाबा के एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर चांदी से बना मुकुट और कुंडल भेंट किया है. जानकारी के अनुसार, भक्त रामशंकर बिश्नोई मध्यप्रदेश के हरदा जिले में कांकरिया गांव के रहने वाला है. उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिस पर उसके एक दोस्त ने उसे बाबा श्याम के दर्शन करने और बाबा से घर की स्थिति सुधारने की प्रार्थना करने को कहा था. 

पत्नी के साथ दर्शन कर चढ़ाए मुकुट

इसके बाद जब उसकी जिंदगी में बदलाव आया और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ तो बाबा खाटू श्याम के रामशंकर बिश्नोई ने अपनी पत्नी किरण बिश्नोई के साथ दर्शन किए और अपने मन्नत के मुकट और कुंडल अर्पित किये. उन्होंने अपनी खेती में चार गुना मुनाफे की मनोकामना पूरी होने पर सपरिवार बाबा को भेट किये.

Latest and Breaking News on NDTV

रामशंकर बिश्नोई ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. एक दोस्त के कहने पर वे बाबा श्याम मंदिर पहुंचे और बाबा से घर की स्थिति सुधारने की प्रार्थना की. इसके बाद उनकी जिंदगी में बदलाव शुरू हो गया. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बेहतर हुई और 2024 में खेती में मुनाफा हुआ. रामशंकर की पत्नी किरण का कहना है कि उन्होंने बाबा से खेती में तरक्की की अरदास की थी और वादा किया था कि मुनाफा होने पर बाबा को प्रतिमा भेंट करेंगे.

'सोने का कवज और कुंडल भेंट करेंगे'

मुनाफे के बाद उन्होंने प्रतिमा के बजाय चांदी का मुकुट और कुंडल बनवाकर भेंट किया. पिछले डेढ़ साल से रामशंकर अपने परिवार के साथ हर ग्यारस को बाबा श्याम के दरबार में दर्शन के लिए आते हैं. उनकी भक्ति और विश्वास का ही नतीजा है कि खेती में मुनाफे के साथ-साथ गांव में शुरू की गई किराना दुकान भी अच्छा मुनाफा दे रही है. रामशंकर कहते हैं, "बाबा से मैंने एक मांगा था उन्होंने मुझे 100 गुना अधिक दिया है."

भक्त द्वारा बाबा के चढ़ाये चांदी के मुकुट-कुंडल की कीमत बाजार में 1.30 लाख की है. रामशंकर ने बताया कि अगर अगले साल भी बाबा की कृपा से खेती में ऐसी ही तरक्की हुई तो वे बाबा को सोने का कवच और कुंडल भेंट करेंगे. उनकी पत्नी किरण भी बाबा के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा जताती हैं और कहती हैं कि बाबा की कृपा से उनका परिवार सुख-समृद्धि की राह पर है.

यह भी पढ़ें- 

'केंद्र से पैसा लाए हैं', दिया कुमारी बोलीं- खाटूश्यामजी में जल्द शुरू होगा कॉरिडोर बनाने का काम

Chittorgarh: 'बिजनेस पार्टनर' श्री सांवलिया सेठ को भक्तों ने चढ़ाया 10.25 करोड़ का चढ़ावा, नोट गिनने में लगे 80 लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com