विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

Khatu Shyam: खाटू श्‍याम ने अपने भक्‍त की अरदास की पूरी, चढ़ाया सवा क‍िलो चांदी का मुकुट और कुंडल  

Khatu Shyam:  खाटू श्‍याम के भक्‍त ने पार‍िवार‍िक स्थ‍ित‍ि ठीक करने और खेती में चार गुणा मुनाफे की मनोकामना पूरी करने की अरदास लगाकर गए थे.

Khatu Shyam: खाटू श्‍याम ने अपने भक्‍त की अरदास की पूरी, चढ़ाया सवा क‍िलो चांदी का मुकुट और कुंडल  
भक्त ने खाटू श्याम को सवा किलो के चांदी का मुकुट और कुंडल चढ़ाया.

Khatu Shyam: सीकर के बाबा खाटू श्यामजी ने अपने भक्‍त की मनोकामना पूरी कर दी. अरदास पूरी होने पर भक्‍त ने 1 किलो 250 ग्राम चांदी से बना मुकुट और कुंडल भेंट किया है, जिसकी कीमत बाजार में करीब 1.30 लाख रुपए है. श्याम भक्त मध्य प्रदेश के हरदा जिले के कांकरिया गांव के रहने वाले रामशंकर बिश्नोई पत्नी किरण बिश्नोई के साथ बाबा के दर्शन करने आए थे. अपनी पारिवारिक स्थिति ठीक करने और खेती में चार गुणा मुनाफे की मनोकामना पूरी करने की अरदास लगाकर गए थे.

दोस्त के कहने पर आए खाटू श्याम 

श्याम भक्त रामशंकर बिश्नोई ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. एक दोस्त के कहने पर वह सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर पहुंचे, और बाबा श्याम से घर की स्थिति सुधारने की प्रार्थना की. इसके बाद उनकी जिंदगी में बदलाव शुरू हो गया. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बेहतर हुई, और 2024 में खेती में मुनाफा हुआ. रामशंकर की पत्नी किरण ने बताया कि उन्होंने बाबा से खेती में तरक्की की अरदास की थी और वादा किया था कि मुनाफा होने पर बाबा को प्रतिमा भेंट करेंगे. 

दर्शन के लिए लाइन में लगे श्याम भक्त.

दर्शन के लिए लाइन में लगे श्याम भक्त.

चांदी का मुकुट और कुंडल भेंट किया 

मुनाफे के बाद उन्होंने प्रतिमा के बजाय चांदी का मुकुट और कुंडल बनवाकर भेंट किया है, पिछले डेढ़ साल से रामशंकर अपने परिवार के साथ हर ग्यारस को खाटू श्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं. उनकी भक्ति और विश्वास का ही नतीजा है कि खेती में मुनाफे के साथ-साथ गांव में शुरू की गई किराना दुकान भी अच्छा मुनाफा दे रही है. 

"मैंने एक मांगा और मुझे 100 गुणा मिला"

रामशंकर कहते हैं, "बाबा से मैंने एक मांगा था, उन्होंने मुझे 100 गुणा अधिक दिया है. खाटू आने लगे तो घर के हालात सुधरे. डेढ़ साल पहले उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. एक दोस्त के कहने पर वे खाटू श्यामजी मंदिर पहुंचे, और बाबा से घर की स्थिति सुधारने की प्रार्थना की. इसके बाद उनकी जिंदगी में बदलाव शुरू हो गया. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बेहतर हुई और 2024 में खेती में मुनाफा हुआ."

रामशंकर की पत्नी किरण ने बताया कि उन्होंने बाबा से खेती में तरक्की की अरदास की थी और वादा किया था कि मुनाफा होने पर बाबा को प्रतिमा भेंट करेंगे, जिसके चलते उनको मनौती पूरी हुई है, इसलिए यह बाबा के दरबार में भेट किया है. 

यह भी पढ़ें: आपातकाल के समय 10 वर्ष की उम्र में लगा था डकैती का केस, 19 महीने प‍िता जेल में थे; खाने तक के पड़ गए थे लाले 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com