19 घंटे तक खाटूश्याम मंदिर के पट रहेंगे बंद, श्रद्धालुओं के दर्शन करने पर रोक; जानें फिर कब खुलेगा

भीषण गर्मी और तपती सड़कों पर लोग नंगे पांव पदयात्रा करते हुए बाबा के दरबार पहुंच रहे. रविवार को पसीने से लथपथ होने के बाद भी भक्तों के चेहरों पर थकान के बजाय सिर्फ अपने आराध्य की एक झलक पाने की आतुरता दिखाई दी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
19 घंटे तक खाटूश्याम मंदिर के पट रहेंगे बंद

राजस्थान में इन दिनों सूरज की तपिश और भीषण गर्मी का दौर जारी है. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद बाबा खाटूश्याम के भक्तों के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. रविवार (वीकेंड) को अलसुबह से ही देशभर से आए श्याम भक्तों का खाटू धाम में भारी रेला उमड़ पड़ा. इस भीषण गर्मी और तेज तपती धूप में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी. कड़े पहरे और तपती सड़कों पर लोग नंगे पांव पदयात्रा करते हुए बाबा के दरबार पहुंच रहे थे. पसीने से लथपथ होने के बाद भी भक्तों के चेहरों पर थकान के बजाय सिर्फ अपने आराध्य की एक झलक पाने की आतुरता दिखाई दी. 

भक्तों के लिए कूलर-पंखों का इंतजाम 

बाबा खाटूश्याम के दरबार पहुंची भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि पुलिस प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी को व्यवस्थाएं बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, हालांकि, मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए कतारों में कूलर और पंखों के पुख्ता इंतजाम किए हैं, लेकिन अपार जनसमूह के आगे यह व्यवस्थाएं 'ऊंट के मुंह में जीरा' साबित हो रही थीं. 

Advertisement

19 घंटे तक बाबा श्याम मंदिर के पट बंद

इसी बीच, खाटू धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद जरूरी सूचना भी सामने आई है. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक प्रक्रिया के चलते मंदिर के पट अस्थाई रूप से बंद किए जा रहे हैं. बाबा श्याम के पट 19 मई (मंगलवार) की रात्रि 10:00 बजे से लेकर 20 मई (बुधवार) की शाम 5:00 बजे तक आम दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे.

20 मई शाम 5 बजे के बाद होंगे दर्शन

मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे इस समयावधि के बाद ही दर्शन के लिए अपना प्रोग्राम बनाएं, ताकि उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े. 20 मई शाम 5 बजे के बाद फिर से आम भक्तों के लिए बाबा खाटूश्याम के पट खोले जाएंगे और भक्त उनके दर्शन कर सकेंगे.

यह भी पढे़ं-

शादी वैध, पत्नी बालिग तो पति के खिलाफ रेप केस नहीं, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर स्मारकों और संग्रहालयों में फ्री एंट्री, तिलक लगाकर होगा शाही स्वागत