खाटूश्यामजी मेले में दिखा बाबा का अनोखा भक्त, 2100 कीलों पर 17 किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचा दरबार

मध्यप्रदेश का एक श्याम भक्त इन दिनों अनोखी तपस्या से चर्चा में है. वह 2100 लोहे की कीलों पर पेट पलायन करते हुए खाटूश्यामजी पहुंच रहा है. कठिन साधना देख श्रद्धालु भावुक हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
श्याम भक्त 2100 लोहे की कीलों पर लेटकर खाटूश्यामजी पहुंचा है.

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में बने विश्वप्रसिद्ध खाटू श्याम के प्रति अटूट श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण इन दिनों देखने को मिल रहा है. जिसमें मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ निवासी सोनू एक कठिन साधना करते हुए रींगस से खाटूश्यामजी तक की यात्रा पर निकले हैं.

पेट पलायन से पूरी कर रहे 17 किलोमीटर का सफर

सोनू पिछले चार दिनों से 2100 लोहे की कीलों पर पेट पलायन कर रहे हैं. हर कील लगभग 5 इंच लंबी है और इनका कुल वजन करीब 26 किलोग्राम बताया जा रहा है. इन्हीं नुकीली कीलों पर लेटकर वह धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए लगभग 17 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं. यह साधना शारीरिक रूप से बेहद कठिन मानी जाती है लेकिन उनकी आस्था उन्हें निरंतर आगे बढ़ा रही है.

फाल्गुनी मेले में हर साल निभाते हैं संकल्प

श्याम भक्त सोनू ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से फाल्गुनी मेले के दौरान इसी तरह कठिन यात्रा कर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाते आ रहे हैं. इस वर्ष भी वह छठे दिन एकादशी के पावन अवसर पर दर्शन करेंगे. उनकी एक ही मनोकामना है कि बाबा श्याम हर वर्ष उन्हें इसी तरह अपने दर पर बुलाते रहें.

श्रद्धालुओं में उमड़ा भावनात्मक माहौल

मार्ग में मौजूद श्रद्धालु उनकी तपस्या देखकर भावुक हो रहे हैं. जयकारों के साथ लोग उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. आस्था और विश्वास की यह मिसाल हर किसी को प्रेरित कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

2 से अधिक बच्चों को चुनाव लड़ने की इजाजत पर सियासत तेज, विपक्ष ने कहा- यह धीरेंद्र शास्त्री का एजेंडा

Rajasthan Bus Strike: 'नहीं देंगे PM मोदी की रैली के लिए बसें', राजस्थान में हड़ताल के दूसरे दिन प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने किया बड़ा ऐलान

Advertisement

Rajasthan: विधानसभा में गूंजा नहर घोटाला, विधायक बुड़ानिया का आरोप- चहेती कंपनी के फायदे के लिए बदले टेंडर के नियम