Khejri Row: 'खेजड़ी कटी तो राजस्थान नहीं बचेगा...', खाचरियावास का BJP सरकार पर बड़ा हमला, कहा- पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन

Rajasthan News: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने खेजड़ी पर सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि खेजड़ी सिर्फ एक पेड़ नहीं है, बल्कि राजस्थान की आत्मा और हमारी संस्कृति का प्रतीक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
pratap singh khachariyawas
NDTV

Khachariyawas on khejri Movement: राजस्थान के बीकानेर से शुरू हुआ खेजड़ी बचाओ आंदोलन अब एक जन आंदोलन बन गया है. दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों को अब राजनीतिक हस्तियों का भी साथ मिल रहा है. उन्हें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और अब प्रताप सिंह खाचरियावास का सपोर्ट मिला है. कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खेजड़ी सिर्फ एक पेड़ नहीं है, बल्कि राजस्थान की आत्मा और हमारी संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने पेड़ों की कटाई पर अपना नरम रुख नहीं बदला तो कांग्रेस पूरे राज्य में इस आंदोलन को और तेज करेगी.

सरकार ने कमजोर किए कानून – खाचरियावास 

खाचरियावास ने आरोप लगाया कि सरकार ने पेड़ कटाई पर पहले से बने सख्त कानूनों को कमजोर कर दिया है, जिससे खेजड़ी जैसे जीवनदायी वृक्ष खतरे में पड़ गए हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो सरकार विकास की बात करती है, वही पर्यावरण के सबसे बड़े संरक्षक वृक्ष को नष्ट करने का रास्ता खोल रही है. खेजड़ी की कटाई का मतलब राजस्थान की आत्मा पर वार करने के बराबर है.

सुकून छीनने जैसा है खेजड़ी की कटाई- खाचरियावास 

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की मां, बेटी और बहन सभी चाहती हैं कि खेजड़ी सुरक्षित रहे, क्योंकि खेजड़ी बचेगी तो पर्यावरण बचेगा और पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा. गांवों में खेजड़ी को देखकर आज भी आनंद और सुकून की अनुभूति होती है, लेकिन कुछ लोग अब इस आनंद को छीनना चाहती है.

जीवन चक्र का आधार है खेजड़ी

खाचरियावास ने खेजड़ी की उपयोगित को बताया. उन्होंने कहा कि खेजड़ी का पत्ता पशुओं का पेट भरता है. उसकी लूम बकरियां खाती हैं, जिनका दूध लोगों के पोषण का आधार है. खेजड़ी की सूखी टहनी जलाने के काम आती है और फिर वही पेड़ दोबारा पनप जाता है. यह ऐसा अनमोल वृक्ष है जो बिना नष्ट हुए भी उपयोगी रहता है.

Advertisement

कांग्रेस देगी आंदोलन को धार

बयान के अंत में खाचरियावास ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने सरकार को आगाह किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए खेजड़ी के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, वरना यह आंदोलन केवल बीकानेर तक सीमित नहीं रहेगा.

ये भी पढ़ें-: Rajasthan: 'सत्यमेव जयते की होगी जीत'...कोर्ट में बोले बलजीत यादव, ED ने रिमांड के लिए कसी कमर

Advertisement
Topics mentioned in this article