SBI ब्रांच में जांच के लिए अचानक पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, 9 करोड़ के फसल बीमा क्लेम पर की कार्रवाई

किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि सालासर की एसबीआई शाखा में 71 किसानों के नाम पर करीब 9 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम उठाने की तैयारी की जा रही थी. प्राथमिक जांच में दस्तावेजों में कई खामियां सामने आई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
SBI बैंक में जांच करते किरोड़ी लाल मीणा

Kirodi Lal Meena SBI Bank: राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर अपने एक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं. किरोड़ी लाल मीणा चूरू के सालासर में गुरुवार (13 फरवरी) को अचानक SBI बैंक ब्रांच में पहुंच गए. उनके वहां पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई. दरअसल किरोड़ी लाल मीणा SBI बैंक पुहंचकर फसल बीमा क्लेम से जुड़े प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बैंक अधिकारियों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और बीमा दावों में सामने आई अनियमितताओं पर चर्चा की. जबकि 9 करोड़ रुपये के फसल बीमा क्लेम पर भुगतान पर रोक लगाई.

71 किसानों के नाम पर करीब 9 करोड़ रुपये क्लेम

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि सालासर की एसबीआई शाखा में 71 किसानों के नाम पर करीब 9 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम उठाने की तैयारी की जा रही थी. प्राथमिक जांच में दस्तावेजों में कई खामियां सामने आई हैं. समय रहते मामले की जानकारी मिल जाने से राशि के भुगतान पर रोक लगाई जा सकी, अन्यथा यह रकम कथित बीमा माफियाओं के हाथ लग सकती थी.

Advertisement

उन्होंने कहा कि संबंधित फसल बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की ओर से किया गया है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बीकानेर जिले के गजनेर क्षेत्र के किसानों के नाम पर सालासर शाखा में बीमा किया गया, जबकि जिन किसानों का बीमा दर्शाया गया है, उनकी उस क्षेत्र में भूमि ही नहीं है.

15 हजार किसानों से करीब 1150 करोड़ रुपये की राशि काटी गई

मंत्री मीणा ने आरोप लगाया कि पूरे राजस्थान में लगभग 15 हजार किसानों से करीब 1150 करोड़ रुपये की राशि काटी गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल बीमा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस दौरान मंत्री ने बैंक अधिकारियों से सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और मामले की गहन जांच के संकेत दिए.