विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

नकली खाद फैक्ट्री मामले को लेकर एक्शन में किरोड़ी लाल, कहा- "चार महीने में दोषियों को सजा दिलाकर रहूंगा."  

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कोटा में 'युवा किसान संवाद' कार्यक्रम में किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वह दोषियों को 4 महीने में सजा दिलवाकर रहेंगे.

नकली खाद फैक्ट्री मामले को लेकर एक्शन में किरोड़ी लाल, कहा- "चार महीने में दोषियों को सजा दिलाकर रहूंगा."  
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा.

Rajasthan News: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को कड़ा संदेश दिया है. कोटा में आयोजित 'युवा किसान संवाद' कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों को जेल की सजा दिलाने का वादा करते हुए उन्होंने कहा, "चार महीने में दोषियों को सजा दिलाकर रहूंगा."  

किशनगढ़ मामले में 10 FIR दर्ज होंगी

मंत्री ने किशनगढ़ में नकली खाद के कारखाने पर हुई कार्रवाई का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इस मामले में 10 FIR दर्ज की जाएंगी. सैंपल इकट्ठा किए गए हैं और उनकी जांच चल रही है. नकली खाद को नष्ट किया जाएगा. साथ ही, नकली खाद, बीज और कीटनाशक बनाने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा.  

किसानों की सुनी, अधिकारियों को लगाई फटकार

कार्यक्रम में मंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया. उन्होंने राजस्थान सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा और किसानों की समस्याएं सुनीं. कई किसानों ने अपनी परेशानियां खुलकर बताईं. इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए.  

फसल बीमा में बदलाव की जरूरत

किसानों की सबसे बड़ी चिंता फसल बीमा को लेकर सामने आई. मंत्री ने कहा कि फसल बीमा नीति में बदलाव की जरूरत है ताकि किसानों को ज्यादा लाभ मिल सके. इस पर विचार किया जाएगा.  

किसानों का भरोसा जीतने की कोशिश

कृषि मंत्री का यह सख्त रुख और किसानों से सीधा संवाद उनकी समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाता है. यह कदम न केवल दोषियों पर नकेल कसेगा, बल्कि किसानों का भरोसा भी मजबूत करेगा.

यह भी पढ़ें- जिसे पापा बोलती थी बच्ची, उसी ने की हत्या; मां ने भी नहीं बचाया, लाश 300 KM दूर अलमारी में छिपाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com