कोटा हादसा: प्लॉट में ड्रिलिंग के चलते बिल्डिंग ढही, कर्मचारियों ने कई बार की शिकायत, फिर भी नहीं रुका काम

प्रारंभिक तौर पर बिल्डिंग ढहने की वजह पास के खाली प्लॉट में चल रहे निर्माण कार्य को बताया जा रहा है. प्लॉट में पिछले 8 दिन से निर्माण कार्य चल रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने एनडीटीवी से बातचीत की.

Kota building collapse: कोटा में रेस्टोरेंट की इमारत गिरने के मामले से कई खुलासे हो रहे हैं. हालांकि अभी भी प्रशासन इस बात की पुष्टि करने में जुटा है कि आखिर हादसे की वजह क्या थी. प्रारंभिक तौर पर बिल्डिंग ढहने की वजह पास के खाली प्लॉट में चल रहे निर्माण कार्य को बताया जा रहा है. प्लॉट में पिछले 8 दिन से निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान मशीनों से ड्रिलिंग का काम भी किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि ड्रिलिंग के चलते इमारत में लगातार वाइब्रेशन हो रहा था. खुद रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी भी इसकी बात कह रहे हैं. 

प्लॉट के मालिक से की थी शिकायत

एनडीटीवी से बातचीत में कर्मचारियों ने बताया कि इसके बारे में उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक को भी बताया था. साथ ही प्लॉट मालिक से भी बात की गई थी. इसके जवाब में प्लॉट मालिक ने कहा कि उसने निर्माण कार्य की परमिशन ले रखी है. 

Advertisement

एक्सपर्ट्स ने भी बताया ड्रिलिंग सुरक्षित नहीं

ड्रिलिंग के काम से जुड़े एक्सपर्ट बताते हैं कि मशीन से ड्रिलिंग करने की वजह से आसपास के मकान पर असर दिखाई देता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिहायशी इलाकों और नजदीकी मकान होने पर मशीन की बजाय हाथों से ड्रिलिंग का कार्य करना ही सुरक्षित रहता है.

केस दर्ज की तैयारी में पुलिस

जाहिर तौर पर लापरवाही भारी पड़ी और हादसा हो गया. फिलहाल इस पूरे मामले में अब जवाहर नगर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है. घटनाक्रम के बारे में बिंदुवार जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः कोटा में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से 1 की मौत, मलबे में दबे कई लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी