कोचिंग छात्रा अपहरण मामला: सूचना देने वाले को 20 हजार का इनाम, कोटा SP ने किया ऐलान

Kota Student Kidnapped: कोटा से लापता हुई मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की छात्रा की जानकारी देने वाले को पुलिस ने 20 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पिता के वॉट्सऐप पर अपहरणकर्ताओं द्वारा भेजी गई बेटी की तस्वीर.
NDTV Reporter

Kota Student Kidnapping Case: शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग छात्रा की किडनैपिंग के दावे से हड़कंप मचा हुआ है. एक तरफ पीड़ित लड़की के पिता कोचिंग इंस्टीट्यूट पर अपनी बेटी के रिकॉर्ड गायब करने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कोटा पुलिस छानबीन में छुट्टी हुई है. कोटा एसपी डॉ. अमृता दुहन ने मंगलवार को सूचना देने वालों को 20 हजार रुपये देने का ऐलान भी किया है. इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग लगेगा, जिससे अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

30 लाख रुपये फिरौती मांगी

जिस 21 वर्षीय लड़की का अपहरण हुआ है वो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली है. लड़की के पिता को उनके फोन पर कुछ तस्वीरे भेजी गई हैं, जिसमें लड़की के हाथ और पैरे बंधे नगर आ रहे हैं. उसके पिता ने दावा किया है कि अपहरणकर्ताओं ने उनसे 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है. कोटा पुलिस ने हालांकि अभी तक अपहरण की पुष्टि नहीं की है. हालांकि पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवती के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी को पिछले साल अगस्त में परीक्षा की कोचिंग के लिए कोटा ले गए थे और वह विज्ञान नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रावास में रह रही थी.

Advertisement

'एडमिशन का कोई रिकॉर्ड नहीं'

सर्किल इंस्पेक्टर सतीश चौधरी ने मंगलवार की सुबह बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को प्रारंभिक जांच के दौरान उस संस्थान या छात्रावास में युवती के प्रवेश का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसका उल्लेख उसके पिता ने किया था. उन्होंने कहा, 'अभी इसकी पुष्टि और सत्यापन होना बाकी है कि कोटा से युवती का अपहरण वास्तव में किया गया या नहीं.' उन्होंने कहा कि युवती के पिता की शिकायत के आधार पर जांच चल रही है.


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.