विज्ञापन
This Article is From May 20, 2025

झांसी निवासी शातिर ठग कोटा में गिरफ्तार, महिला से ठगी और बेटी से की घिरौनी हरकत, बनाया अश्लील VIDEO

पीड़िता के मामा के हाथ लगा तो उसमें अश्लील वीडियो देखकर मामा के होश उड़ गए. इस पर पीड़िता के मामा ने पुलिस से संपर्क साधा. शातिर ठग ने कोबरा सांप का डर दिखाकर पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत की थी.

झांसी निवासी शातिर ठग कोटा में गिरफ्तार, महिला से ठगी और बेटी से की घिरौनी हरकत, बनाया अश्लील VIDEO
झांसी निवासी शातिर ठग कोटा में गिरफ्तार

Rajasthan News: कोटा में रह रहे यूपी के झांसी निवासी एक शातिर ठग इमरान की करतूत का भंडाफोड़ हो गया है. रेलवे कॉलोनी इलाके में रह रहे इमरान ने न सिर्फ लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि उसी मकान में किराए पर रहने वाली महिला की बेटी के साथ घिनौनी हरकत भी की. जानकारी के अनुसार, इस घिनौनी हरकत में शातिर इमरान की पत्नी भी शामिल रही थी, उसने ही मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाया था. वापस यूपी भागने की फिराक में इमरान को पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. 

महिला से ठगी, बेटी से घिरौनी हरकत

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी इमरान कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहा था. वह तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करता था. जिस मकान में वह रहता था. उसी मकान में किराए पर से रहने वाली एक महिला के साथ ठगी की. यही नहीं उसने महिला की बेटी के साथ घिनौनी हरकत भी कर डाली. 

अश्लील वीडियो देख मामा के उड़ होश

जब आरोपी इमरान का मोबाइल पीड़िता के मामा के हाथ लगा तो उसमें अश्लील वीडियो देखकर मामा के होश उड़ गए. इसके बाद पीड़िता के मामा ने पुलिस से संपर्क साधा. जिस पर पुलिस का शिकंजा कसता देख आरोपी ने वापस यूपी भागने की योजना बना ली. जिसे पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

कोबरा सांप और नकली अष्टधातु की मूर्ति बरामद

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कोबरा सांप, 7 लाख 20 हजार के डुप्लीकेट नोट और नकली अष्टधातु की मूर्तियां बरामद की है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी इमरान ने पीड़िता की मां से सोने की बालियां और पीड़िता के नाना से 1 लाख 36 हज़ार रुपए बीमारी ठीक करने के नाम पर लिए थे. यही रकम वापस नहीं देने के लिए आरोपी इमरान और उसकी पत्नी आसमीन ने यह घिनौनी साजिश रची. तंत्र-मंत्र के लिए अपने पास रखे कोबरा सांप का डर दिखाकर पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत की.

यह भी पढ़ें- 

Kota News: पिता को नहीं पसंद थी बेटी की दोस्ती, तो ऐसे बनाया था खौफनाक प्लान, अब आरोपियों को उम्रकैद की सजा

कोटा में युवक की हत्या के बाद हिंसक प्रदर्शन, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर; मृतक परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com