विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

कोटा अस्पताल के ICU में घुसा 5 फिट लंबा सांप, मरीजों में मच गई अफरा-तफरी

राजस्थान के कोटा जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू वार्ड में अचानक 5 फीट लंबा जहरीला सांप घुस आया, जिससे स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई.  

कोटा अस्पताल के ICU में घुसा 5 फिट लंबा सांप, मरीजों में मच गई अफरा-तफरी
कोटा अस्पताल के आयसीयू में घुसा 5 फिर लंबा सांप.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू वार्ड में अचानक एक खतरनाक मेहमान ने दस्तक दी. यह मेहमान था पांच फीट लंबा जहरीला सांप जिसने पूरे वार्ड को हिलाकर रख दिया. दिन के उजाले में ही सांप की झलक मिलते ही वहां काम करने वाले स्टाफ के होश उड़ गए.

अफरा-तफरी का माहौल बन गया हर तरफ चीख-पुकार मच गई. वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था. कोई भागने की कोशिश कर रहा था तो कोई बिस्तर पर ही घबरा उठा था.

सांप को सुरक्षित तरीके से किया रेस्क्यू

आईसीयू जैसी संवेदनशील जगह जहां जिंदगी और मौत के बीच लड़ने वाले मरीज रखे जाते हैं वहां सांप का आना किसी बुरे सपने जैसा था. स्टाफ सदस्यों ने फौरन उच्च अधिकारियों को खबर की.

अधिकारियों ने तुरंत स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया. गोविंद शर्मा ने बड़ी साहस के साथ मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने की जद्दोजहद शुरू की. काफी मशक्कत के बाद उन्होंने उस पांच फीट लंबे सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया.

घटना के दिन छुट्टी पर था स्टाफ

गनीमत रही कि यह घटना दिन में हुई जब वार्ड में स्टाफ की पूरी टीम ड्यूटी पर थी. अगर रात का समय होता तो अंधेरे में सांप की हलचल से मरीजों की हालत और बिगड़ सकती थी. आईसीयू में हर मरीज की जान खतरे में पड़ सकती थी. सांप के जाने के बाद स्टाफ और मरीजों ने चैन की सांस ली.

अस्पताल प्रशासन ने अब वार्ड की सुरक्षा बढ़ाने के कदम उठाने का फैसला किया है ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो. इस घटना ने सबको याद दिलाया कि अस्पताल जैसे जगहों पर छोटी सी लापरवाही भी बड़ी मुसीबत ला सकती है.

यह भी पढ़ें- बीकानेर में दौड़ लगाते पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत, हेड कॉन्स्टेबल की ट्रेनिंग पर गया था पुलिसकर्मी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close