विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2025

Rajasthan: पाक‍िस्‍तान में डर की वजह से करोड़ों की संपत्‍ति‍ छोड़ी, जोधपुर में आज बेटी की शादी

Rajasthan: पाक‍िस्‍तान की बेटी आज (21 जनवरी) ह‍िन्दुस्‍तान की बहू बनेगी. प‍िता ने कहा क‍ि पाक‍िस्‍तान में न सुरक्षा है और न ही भव‍िष्‍य है. वहां के हालात परेशान करने वाले हैं. 

Rajasthan: पाक‍िस्‍तान में डर की वजह से करोड़ों की संपत्‍ति‍ छोड़ी, जोधपुर में आज बेटी की शादी

Rajasthan:  पाकिस्तान के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अपनी बेटी की शादी हिंदुस्तान में करने जा रहे हैं. आज (21 जनवरी) को जैसलमेर से बारात आएगी.  उनकी बेटी की शादी होगी. शादी के कार्ड भी रिश्तेदारों में बांटे गए हैं. यह शादी चर्चा का विषय इसलिए भी है, क्योंकि जिस परिवार ने अपनी बेटी की शादी यहां करने का निर्णय लिया है वह पाकिस्तान में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, और करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी भी छोड़कर यहां पर आए हैं. हालांकि, गणपत सिंह सोढ़ा के परिवार के सदस्यों को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है. 

पाक‍िस्‍तान में जमीदार हैं गणपत स‍िंंह  

पाकिस्तान में बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए उनकी बेटी की शादी यहां कर रहे हैं. सोढ़ा ने बताया कि वह पाकिस्तान में जमीदार हैं, और प्रॉपर्टी का काम करते हैं. यहां पिछले कई सालों से उनकी बेटी रिश्तेदारों के यहां रह रही है. भारत बेटियों की सुरक्षा के लिहाज से भी सुरक्षित है,  इसलिए जोधपुर में ही उन्होंने बेटी की शादी करने का निर्णय लिया है. पिछले दो साल से वह खुद जोधपुर में ही हैं. उनकी बेटी की बारात जैसलमेर जिले के बलाना गांव से आएगी,  जहां पर महेंद्र सिंह भाटी के साथ उनकी बेटी मीना सोढ़ा की शादी की जाएगी. 

बेटे की भी ह‍िंंदुस्‍तान में की है शादी  

गणपत सिंह ने अपनी बेटी की पढ़ाई भी यहीं पर करवाई है. पहले भी अपने बेटे की शादी भी यहां कर चुके हैं.  बेटे ने नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है. शादी में पाकिस्तान से भी रिश्तेदारों को बुलाया गया है. हालांकि, वीजा मिलने में देरी होने की वजह से मेहमान कम आ रहे हैं. गणपत सिंह सोढ़ा का कहना है की शादी के बाद वह भी अब भारत की नागरिकता लेकर यहां रहने की सोच रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: चूरू का जवान देश की सेवा में शहीद, लद्दाख के द्रास ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com