Rajasthan News: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सोमवार को बारां जिले के दौरे पर रहे. छैलाबेल गांव के लिए जाते समय रास्ते में बकरियां लेकर जा रहे एक आदमी को देखकर मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया. मंत्री मदन दिलावर ने बकरी लेकर जा रहे बुजुर्ग से पूछा- कैसे हो दोस्त? जब आदमी पलटकर मंत्री को देखा तो एकदम चौंक गया. इस दौरान मंत्री दिलावर ने उसे गले लगाया और कहा कि ये मेरा बचपन का दोस्त हरीश चंद्र सुमन है. हम दोनों ने एक साथ सिर पर टोकरी रखकर गांव-गांव सब्ज़ी बेची है.
'हम दोनों उम्र में बराबर के हैं'
मदन दिलावर ने पूछा, "तुम्हे याद है, क्या क्या बेचते थे तो हरीश ने बताया हां. बैगन, हरी सब्ज़ियां." हरीश ने आगे कहा कि हम दोनों उम्र में बराबर के हैं. हम साथ ही रहते थे. साथ में ही गांव-गांव में आवाज़ लगाकर सब्ज़ी बेचते थे.
इसके अलावा झालावाड़ में स्कूल हादसे के बाद सरकार जिलेवार जर्जर स्कूलों को तोड़ रही है, लेकिन बच्चे खुले में पढ़ रहे हैं, इस सवाल पर मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि क्षतिग्रस्त भवनों को गिराया जा रहा है, बच्चों को दूसरे भवनों में शिफ्ट करने का सरकार प्रयास कर रही है.
खुले बच्चों के पढ़ने पर क्या बोले मदन दिलावर
चरणबद्ध तरीके से नए स्कूल भवन बनाए जाएगे, सरकार ने स्वीकृतियां जारी की हैं. मंत्री ने खुले में बच्चे पढ़ने को कष्टदायक बताया. मंत्री ने आगे कहा कि बच्चों को मरने के लिए क्षतिग्रस्त बिल्डिंग में नहीं पढ़ा सकते. शिक्षा मंत्री ने अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राजस्थान की शिक्षा 3 साल पहले 11वें स्थान पर थी, अब तीसरे स्थान पर है.
मंत्री ने यह भी कहा कि निजी विद्यालयों की अपेक्षा सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई अच्छी होने लगी है. अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन के नाम की वायरल चिट्ठी के बारे में मंत्री ने कहा कि न मुझे पत्र के बारे में पता है, न मैंने वह पढ़ा है, न मैं व्हाट्सएप्प चलाता हूं.
रिपोर्ट- अरविंद अर्जन
यह भी पढ़ें-
मदन दिलावर ने कहा 2000 करोड़ के मिड डे मील घोटाले की चल रही जांच, डोटासरा खुद का ध्यान रखें
गंदगी देख भड़के मंत्री दिलावर, अधिकारियों को फटकार; खर्च हुए लाखों पर सफाई शून्य, अब होगी रिकवरी!