मदन दिलावर ग्वालों को देंगे प्रत्येक महीने 10000 रुपये, रखी यह शर्त

मदन दिलावर ने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि पहले गायों को ग्वालों के हवाले कर दिया जाता था. वह दिन भर उन्हें चरागाह भूमि पर चराते थे और शाम होते ही सभी गायें अपने-अपने घर पहुंच जाती थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मदन दिलावर

Madan Dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्वालों को 10000 रुपये प्रति महीने देने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि वह खुद ग्वालों को 10000 रुपये देंग. हालांकि मदन दिलावर ने इसके लिए लोगों के सामने शर्त भी रखी और कहा कि गायों को चरागाह भूमि पर चराना शुरू करें ग्रामीण. अगर वह ऐसा करेंगे तो वह ग्वालों को 10000 रुपये प्रति महीने देंगे.

बता दें, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सोमवार (2 फरवरी) को बारां जिले के दौरे पर थे. इस दौरान जब वह सभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपनी गायों को चारागाह भूमि पर चराने के कहा. उन्होंने कहा कि ग्वालों को मैं खुद 10 हजार रुपये प्रति माह दूंगा.

पहले होती थी यह व्यवस्था

मदन दिलावर ने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि पहले गायों को ग्वालों के हवाले कर दिया जाता था. वह दिन भर उन्हें चरागाह भूमि पर चराते थे और शाम होते ही सभी गायें अपने-अपने घर पहुंच जाती थी. यह देखकर अच्छा लगता था. लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है.

मदन दिलावर ने ग्रामीणओं से वह ग्वालों को अपना पशु दें, वह ग्वाले वाले सिस्टम शूरू करें. अगर वह ऐसा करेंगे तो वह खुद ग्वालों को 10 हजार रुपये हर महीने भुगतान करेंगे.

Advertisement

नहीं किया तो होगी कार्रवाई

मंत्री मदन दिलावर ने यह भी कहा कि अगर चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे होंगे तो वह हाथ पैर जोड़ेंगे, फिर भी नहीं मांगेंगे तो पुलिस से कार्रवाई करवाएंगे, कलेक्टर और एसडीएम से करवाई करवाएंगे.

यह भी पढ़ेंः बूंदी में गौ तस्करी को लेकर नैनवा थाने में हंगामा, हिंदू संगठनों और पुलिस के बीच झड़प

यह भी पढ़ेंः लूट या फिर साजिश? शख्स के साथ मारपीट की और 7.80 लाख रुपए लूटे, पीड़ित का साथी भी बदमाशों के साथ फरार

Advertisement