Rajasthan News: देश में लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. संसद में इसके लिए विधेयक लाया जा रहा है. इसके अलावा परिषीमन विधेयक भी सदन में आएगा, जिसके जरिए लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाना है. माना जा रहा है कि परिसीमन के बाद देश की संसद की तस्वीर बदलेगी तो राजस्थान विधानसभा में भी लगभग 50 फ़ीसदी सीटों का इज़ाफ़ा होगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कहते हैं कि केंद्र सरकार आधी आबादी को पूरा हक देना चाहती है और इसी मंशा के साथ नारी शक्ति वंदन का विधेयक लाया जा रहा है.
मदन राठौड़ के बयान पर जूली का सवाल
मदन राठौड़ ने संभावना जताते हुए कहा कि संभवतया राजस्थान में भी विधानसभा की सीटों की संख्या बढ़कर 304 तक हो जाएगी. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मदन राठौड़ के इस बयान और उसके आधार पर सवाल उठाए हैं. जूली ने कहा कि आखिर इनको कौन बताता है कि कितनी सीटें हो जाएंगी? कौन सी सीट आरक्षित होगी? किस क्षेत्र में कौन सी जगह शामिल होगी? अमुक सीट जनरल होगी या महिला होगी. इस तरह की बातें की जा रही हैं.
टीका राम जूली ने कहा कि जब परिसीमन आयोग का गठन ही नहीं हुआ, तो ऐसे कौन लोग हैं जो पर्दे के पीछे बैठकर परिसीमन का काम करने में लगे हुए हैं? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी यह सवाल उठाया था कि जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर एक अलग से दफ्तर चलता है और उसमें देखना चाहिए कि ऐसे कौन तीन सीनियर लोग हैं, जो इस काम को अंजाम दे रहे हैं?
महिला आरक्षण: 50% सीटें बढ़ने की संभावना-मदन राठौड़#MahilaAreservation#WomenReservationBill#NariShaktiVandanAdhiniyam#MadanRathore#BJPRajasthan#WomenEmpowerment#Loksabha2026@shubhendusingh @MadanRathoreBJP @BJP4Rajasthan pic.twitter.com/8JujFj0jCO
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) April 15, 2026
सीटें बढ़ना कुछ नेताओं को उम्मीद की किरण
यह सच है कि महिला आरक्षण पर अधिकांश राजनीतिक दल सहमत हैं और लगभग-लगभग आम राय की स्थिति बन चुकी है. यह भी उतना ही सच है कि महिला आरक्षण के चलते कई नेता अपनी सीट महिला रिजर्व होने की आशंका को लेकर चिंतित भी हैं. ऐसे में भले कांग्रेस बयान और चर्चाओं पर सवाल उठाए, लेकिन परिसीमन होने और उसके बाद सीटें बढ़ने की संभावना कुछ नेताओं को उम्मीद की किरण भी दिखा रही है.
यह भी पढे़ं-
अशोक गहलोत का दोतरफा वार, 2020 के राजनीतिक संकट का जिक्र; पायलट-बीजेपी पर चलाए शब्दबाण
राजस्थान में दिसंबर तक भी पंचायत और निकाय चुनाव नहीं? सरकार ने हाई कोर्ट में कहा- स्थिति अनुकूल नहीं