विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

'जैसा नेता वैसे कार्यकर्ता', AI समिट में हंगामे पर मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर तंज; बीकानेर कांड पर दिया जवाब

नई दिल्ली AI समिट में कांग्रेस के हंगामे पर राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है. कबीर का दोहा सुनाते हुए राठौड़ ने कहा- 'जैसा नेता, वैसे कार्यकर्ता'.

'जैसा नेता वैसे कार्यकर्ता', AI समिट में हंगामे पर मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर तंज; बीकानेर कांड पर दिया जवाब
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है.
X@madanrrathore

Rajasthan News: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला बोला है. नई दिल्ली में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट' में युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए हंगामे को राठौड़ ने देश की छवि खराब करने वाला बताया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में 'जैसा नेता है, वैसे ही उसके कार्यकर्ता हैं.'

'दोनों कूप में पड़ेंगे', कबीर का दोहा पढ़कर घेरा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मदन राठौड़ ने कबीरदास जी का दोहा सुनाकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जांका गुरु भी अंधला चेला खरा निरंध, अंधा अंधी ठेलिए दोनों परे कूप पड़ंत'. राठौड़ ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी ताकत और नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है, तब कांग्रेस नेता और उनके सहयोगी देश की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने इस हुड़दंग को साधारण विरोध नहीं बल्कि एक बड़ा षड्यंत्र करार दिया, जिसे देश का कोई भी नागरिक सहन नहीं करेगा.

बीकानेर दुष्कर्म मामले पर बोले- अपराधियों में डर जरूरी

बीकानेर में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए मदन राठौड़ ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध रोकना सरकार की प्राथमिकता है. राठौड़ ने कहा, 'अपराध हुए हैं, लेकिन अपराधियों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाना महत्वपूर्ण है. जब कठोर दंड के प्रावधान होंगे, तभी अपराधियों में खौफ पैदा होगा और अपराध रुकेंगे.'

बीसलपुर जमीन घोटाले की होगी जांच

विधानसभा में उठे बीसलपुर बांध विस्थापितों की जमीन से जुड़े 400 करोड़ के घोटाले के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि अगर विधायक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, तो उसका कोई आधार जरूर होगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि विस्थापितों को मुआवजा मिलना चाहिए और भ्रष्टाचार पाए जाने पर दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:- CM भजनलाल का सरप्राइज 'टी-ब्रेक', वाटिका से लौटते वक्त अचानक रुकवाया काफिला; बच्चों-छात्राओं से की मुलाकात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com