विज्ञापन

Bihar Election: "अशोक गहलोत जहां जाते हैं, बीजेपी को फायदा पहुंचाते हैं", बिहार में महागठबंधन के ऐलान पर मदन राठौड़ का तंज

Ashok Gehlot: बिहार में महागठबंधन के उपजे विवाद पर कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने आरजेडी नेता से मुलाकात की. उन्होंने तेजस्वी यादव की सीएम उम्मीदवारी का ऐलान किया.

Bihar Election: "अशोक गहलोत जहां जाते हैं, बीजेपी को फायदा पहुंचाते हैं", बिहार में महागठबंधन के ऐलान पर मदन राठौड़ का तंज

Madan Rathore taunt on Ashok Gehlot: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बिहार चुनाव को लेकर विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने पर कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन के आंतरिक कलह और असहमति के चलते जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो रहा है. उन्होंने साफ कहा कि जनता मुद्दों, नेतृत्व और स्थिरता के आधार पर भाजपा का समर्थन करेगी और महागठबंधन सिर्फ चेहरा घोषित करने की राजनीति में उलझा है. कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने बिहार में महागठबंधन के पेंच को सुलझाते हुए सीएम फेस के तौर पर तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान किया है. साथ ही घोषणा की है कि अगर ‘इंडिया' गठबंधन बिहार में सरकार बनाता है तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे. इसी मामले में मदन राठौड़ ने तंज कसा.

राठौड़ बोले- गहलोत CM फेस घोषित करके खुश हो जाएं

उन्होंने कहा, "अशोक गहलोत मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके खुश हो जाएं. महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो नहीं पाया है, आपस में ही लड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर रहे हैं. अशोक गहलोत जहां भी गए हैं, वहां भाजपा को ही फायदा हुआ है."

गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में किया ऐलान

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति के बाद गठबंधन की सभी सहयोगी दलों की उपस्थिति में फैसला लिया गया. इसकी जानकारी पत्रकारों को देते हुए दावा किया कि महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है.

यह भी पढ़ेंः 'जादूगर' ने सुलझाया बिहार चुनाव का पेंच, गहलोत का ऐलान- महागठबंधन के सीएम फेस होंगे तेजस्वी यादव


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close