विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2025

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा, इस हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी मदद

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जाने वाले राजस्थान के लोगों के लिए प्रयागराज में निःशुल्क आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं की व्यवस्था की गई है. जानिए पूरी डिटेल्स.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा, इस हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी मदद
महा कुंभ 2025 की विहंगम तस्वीर.

Maha Kumbh Rajasthan Mandapam: प्रयागराज की पावन धरा पर आयोजित महाकुंभ में साधु-संतों के साथ-साथ भक्तों का तांता लगा है. इस महाकुंभ में राजस्थान से भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचने वाले हैं. जिनकी सुविधा के लिए राजस्थान सरकार ने महा कुंभ परिसर में राजस्थान मंडप की व्यवस्था कराई है. इस मंडप में राजस्थान के लोगों के लिए फ्री आवास, फ्री भोजन के साथ-साथ फ्री मेडिकल फैसलिटी की भी सुविधा दी गई है. यदि आप भी महाकुंभ में जाने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए राजस्थान मंडप काफी काम की चीज हो सकती है. यहां जानिए इसकी पूरी डिटेल्स.

दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर महाकुंभ मेले में राजस्थान से जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीर्थराज प्रयागराज में राजस्थान मंडप तैयार करवाकर निःशुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं.

सीएम बोले- भारतीय संस्कृति में कुंभ का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कुंभ का विशेष महत्व है. कुंभ को सभी सिद्धियां प्रदान करने वाला बताया गया है. 12 वर्षों के अन्तराल पर आयोजित किया जा रहा महाकुंभ मेला प्रयागराज में 26 फरवरी तक चलेगा. मोनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के शाही स्नान सहित इस मेले में भाग लेने वाले राजस्थान के श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पुण्यलाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए राज्य सरकार के स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि इन व्यवस्थाओं का लाभ लेते हुए महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान, दर्शन एवं पूजन कर अलौकिक अनुभूति का आनन्द प्राप्त करें.

राजस्थान मंडप में डबल बैड अटैच लेटबाथ युक्त 49 टेन्ट व 30 बैड डोरमेट्री

राजस्थान मंडप में श्रद्धालुओं के लिए डबल बैड, अटैच लेटबाथ युक्त 49 टेन्ट एवं 30 बैड डोरमेट्री में निःशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, चिकित्सा आदि की व्यवस्थाओं के साथ आगन्तुकों की मदद के लिए हेल्पडेस्क, कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है.

महाकुंभ में राजस्थान मंडप का ये है पता, ये है हेल्पलाइन नंबर

महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले राजस्थान के नागरिक राजस्थान मंडप, प्लॉट नं. 97, सेक्टर 7, कैलाशपुरी मार्ग, प्रयागराज में इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. प्रयागराज में किसी भी प्रकार की सहायता एवं जानकारी के लिए कंट्रोल रूम (9929860529, 9887812885) अथवा देवस्थान विभाग के राज्य नियंत्रण कक्ष (0294-2426130) पर संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें -  फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया, Maha Kumbh छोड़ने का ऐलान, इस संत पर लगाए गंभीर आरोप
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com