विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

महादेव ऐप के जरिए किराए के मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, 5 आरोपी गिरफ्तार; बैंक अकाउंट किये गए फ्रीज

Mahadev App Satta: किराए के मकान में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा लगवाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से ऑनलाइन गेमिंग का सामान सहित बड़ी संख्या में एटीएम, डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक, चेक बुक सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है.

महादेव ऐप के जरिए किराए के मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, 5 आरोपी गिरफ्तार; बैंक अकाउंट किये गए फ्रीज
सीकर में साइबर ठगों की गिरफ्तारी

Rajasthan Cyber ​​Thug: राजस्थान में साइबर ठगों का गैंग कई इलाकों में बेहद एक्टिव है, पुलिस इसपर नकेल कसने के लिए एक्टिव नजर आ रही है. इन ठगों का ठिकाना कभी किराए का मकान, कभी पहाड़, तो कभी पेड़ पर मचान बनाकर अलग-अलग तरीके से लोगों और प्रशासन के हाथों में धूल झोकते रहना है. सीकर पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेव ऐप के जरिए ऑनलाइन गेमिंग करवाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग में काम आने वाला सामान, एटीएम, बैंक पासबुक, चेक बुक, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बड़ी मात्रा में पेन ड्राइव सहित अन्य सामान जब्त किया है. पुलिस ने आरोपियों से जब्त ATM और बैंक पासबुक के खाता धारकों के खाते फ्रीज कर दिया. साथ ही संदिग्ध खातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

गेम के नाम पर पैसा कमाने वालों पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार साइबर थाना सीकर, डीएसटी टीम, लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना ने शहर कोतवाली पुलिस के सहयोग से मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोपनीय रूप से लेकर सघन अभियान चलाया. पुलिस टीम ने प्लानिंग से कार्रवाई को अंजाम देते हुए लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मोदी कॉलेज के सामने वार्ड नंबर 28 में किराए के मकान में महादेव ऐप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट, फुटबॉल, कैसीनों आदि क्रिकबज ऐप के द्वारा ऑनलाइन गेमिंग किए जा रहे स्थान पर दबिश दी.

कई मोबाइल, सिम, पासबुक, एटीएम जब्त

कार्रवाई के दौरान 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे बड़ी मात्रा में एटीएम व डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, वाई-फाई राउटर, डोंगल, लैपटॉप, बैट्री इनवर्टर, मोबाइल, सिम, नगद राशि सहित अन्य सामान जब्त किया गया. पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों से काफी लोगों के बैंक खातों की पासबुक, चेक बुक, ATM भी जब्त किए गए हैं. जिनके खाते फ्रिज करवाए जाने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं संदिग्ध खातों के बारे में भी जानकारी जुटा जा रही है.

ये भी पढ़ें- पेड़ पर मचान बनाकर करते थे ठगी, पुलिस ने 8 शातिर किए गिरफ्तार; करोड़ों की ठगी का मामला, देशभर में 55 मामले दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com