विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2026

जयपुर-बीकानेर हाईवे पर 6 महिलाओं की मौत, ट्रक से सीधी टक्कर में कार के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भीषण था कि अर्टिगा कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कार सवार लोग वाहन में ही फंस गए. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया.

जयपुर-बीकानेर हाईवे पर 6 महिलाओं की मौत, ट्रक से सीधी टक्कर में कार के उड़े परखच्चे
बीकानेर-जयपुर हाईवे पर हादसा

Jaipur-Bikaner Highway Accident: राजस्थान में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 6 महिलाओं के मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना इलाके के जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग के हरसावा गांव के पास मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. फतेहपुर के नजदीक हरसावा गांव के पास ट्रक और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. 

अर्टिगा कार पूरी तरह चकनाचूर

हादसा इतना भीषण था कि अर्टिगा कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कार सवार लोग वाहन में ही फंस गए. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से शवों व घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और सभी को एंबुलेंस की सहायता से फतेहपुर ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया. जहां घायलों का इलाज जारी है

शोक सभा से आ रहे थे वापस

जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक फतेहपुर से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रहा था. इसी दौरान हरसावा गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग लक्ष्मणगढ़ में रिश्तेदारी में शोक सभा में शामिल होकर वापस फतेहपुर लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ गांव के पास कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई.

6 मौत और 3 घायल 

हादसे में संतोष पत्नी सत्यनारायण, तुलसी देवी पत्नी ललित, मोहिनी देवी पत्नी महेश कुमार, इंदिरा पुत्री महेश कुमार, आशा पत्नी मुरारी और चंदा पत्नी सुरेंद्र की मौत हो गई. वहीं हादसे में सोनूदेवी, वसीम और बरखा गंभीर घायल है. 

हादसे की सूचना मिलने सीकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह, फतेहपुर थाना डिप्टी अरविंद कुमार, फतेहपुर थाना अधिकारी महेंद्र मीणा सहित पुलिस जाब्ता अस्पताल व मौके पर पहुंचा. सूचना पर फतेहपुर विधायक हाकम अली खान भी फतेहपुर अस्पताल पहुंचे और घायलों की हालात के बारे में जानकारी जुटाई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ेंः जानलेवा पतंगबाजी! जयपुर में पतंग उड़ाते हुए कई लोग घायल, गंभीर हालत में SMS अस्पताल में भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com