विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2025

Rajasthan: जयपुर के चाकसू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये की कीमत का 424 किलोग्राम गांजा जब्त

424 kg of ganja worth Rs 2 crore seized: पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें गिरोह का सरगना सुमेर मीणा भी शामिल है

Rajasthan: जयपुर के चाकसू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये की कीमत का 424 किलोग्राम गांजा जब्त
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Jaipur News: जयपुर के चाकसू क़स्बे में AGTF (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपर ग्रामीण क्षेत्र के चाकसू और शिवदासपुरा इलाके में 2 करोड़ रुपये की कीमत का 424 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें गिरोह का सरगना सुमेर मीणा भी शामिल है.

स्कॉर्पियो कार से एस्कॉर्ट का रहा था सरगना 

पुलिस के मुताबिक, तस्कर छत्तीसगढ़ से भारी मात्रा में गांजा ट्रक में दवाइयों की आड़ में छिपाकर जयपुर ला रहे थे. ट्रक को स्कॉर्पियो कार से एस्कॉर्ट किया जा रहा था, जिसे खुद सरगना सुमेर मीणा चला रहा था. जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया, आरोपी खेतों की ओर भागने लगे.

पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए पीछा कर सभी आरोपियों को दबोच लिया.

पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए पीछा कर सभी आरोपियों को दबोच लिया.

पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए पीछा कर सभी आरोपियों को दबोच लिया. यह पूरी कार्रवाई चाकसू और शिवदासपुरा थाना इलाके में की गई है . फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है.

यह भी पढ़ें-

Plane Crash: मजदूरी करके बेटे को बनाया डॉक्टर, प्लेन हादसे ने ले ली राजस्थान के MBBS छात्र की जान

रणथंभौर में टाइगर ने एक बार फिर फॉरेस्ट गार्ड समेत दो लोगों पर किया हमला, 55 दिन में चौथी घटना

राजस्थान में झूम कर बरस रहे बदरा, प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com