विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2024

Rajasthan News: युवक-युवती ने एक रात में फांसी लगाकर किया सुसाइड, दोनों फोन पर करते थे बात

अलवर के एक गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं गांव के ही एक युवक ने अलवर में उसी रात फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि युवक व युवती फोन पर बात करते थे.

Rajasthan News: युवक-युवती ने एक रात में फांसी लगाकर किया सुसाइड, दोनों फोन पर करते थे बात
एक साथ युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रतीकात्मक फोटो

Alwar News:  बहरोड़ कोटपूतली जिले के बानसूर के पास श्यामपुरा गांव में एक बड़ी घटना सामने आई. गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं, गांव के ही एक युवक ने अलवर में उसी रात फांसी लगा ली. एक ही रात में इस तरह की दो घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना है. फिलहाल में पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

दोनों परिवार में पसरा मातम

सुबह परिजनों को मामले की सूचना मिली तो दोनों ही परिवार में मातम पसर गया. पुलिस ने दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया. वहीं इस पूरे मामले पर परिजन चुप हैं. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. बताया जा रहा है कि दोनों आपस में बात करते थे. युवक दो बच्चों का पिता है.

पुलिस ने बताया कि बानसूर के श्यामपुरा गांव में 22 वर्षीय वर्षा शेखावत ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं दूसरी तरफ वर्षा के घर के सामने रहने वाले राहुल नाम के युवक ने अलवर में फांसी लगा ली. राहुल अलवर के शक्ति नगर में किराए पर रहता था और एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करता था, जबकि वर्षा बानसूर से बीएड की पढ़ाई कर रही थी. एक ही समय दोनों ने रात को फांसी का फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली.

फोन पर बात करते थे दोनों

यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. परिजन इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि युवक व युवती फोन पर बात करते थे. राहुल शादीशुदा है व दो बच्चों का पिता है. पहले वो जयपुर जॉब करता था, लेकिन कुछ समय पहले वो अलवर आया और एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था.

दोनों की आत्महत्या के पीछे कई सवाल छूट गए हैं. जिनके जवाब पुलिस तलाश रही है. पुलिस ने कहा कि परिजनों की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन प्रत्येक पहलू पर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि मृतकों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हालांकि दोनों के मोबाइल फोन चेक किया जा रहे हैं. उनकी कॉल डिटेल व मैसेज की डिटेल भी निकल जा रही है.

यह भी पढ़ें- भांजे की शादी में मामा की मौत, नाचते-नाचते जमीन पर गिरे, खुशियां मातम में बदलीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com