विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओं की हो सकती है छुट्टी, दिल्ली में हुई बैठक, आलाकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट 

खबर निकल कर आरही है कि जल्द ही संगठन से कई पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है. बैठक में फ़ाइनल रिपोर्ट को आलाकमान को सौंपा जाएगा. हाल ही में PCC चीफ़ ने कई निष्क्रिय ब्लॉक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस भेजें हैं. 

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओं की हो सकती है छुट्टी, दिल्ली में हुई बैठक, आलाकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट 
गोविंद सिंह डोटासरा

Rajasthan Congress: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिल्ली आवास पर पार्टी नेताओं की अहम बैठक हुई है. यह बैठक पहले इंदिरा भवन में प्रस्तावित थी, लेकिन रंधावा ने इसे अपने निवास पर स्थानांतरित कर दिया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और नेता शामिल हुए हैं.

बैठक के ज़रिए कांग्रेस हाईकमान यह संदेश देना चाहता है कि 2028 की तैयारी अब 'फील्ड लेवल' से शुरू हो चुकी है, और संगठन में जो भी कमजोर कड़ी होगी, उसे या तो मज़बूत किया जाएगा या बदला जाएगा.

जिलाध्यक्षों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर चर्चा हुई

दिल्ली की इस बैठक से बड़ी ख़बर निकल कर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक बैठक में राजस्थान के संगठन के कामकाज को लेकर मंथन हुआ है. इस दौरान मीटिंग में ब्लॉक अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर चर्चा हुई है. जिसमें कई पदाधिकारियों के निष्क्रियता को लेकर डिस्कशन हुआ है. 

खबर निकल कर आरही है कि जल्द ही संगठन से कई पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है. बैठक में फ़ाइनल रिपोर्ट को आलाकमान को सौंपा जाएगा. हाल ही में PCC चीफ़ ने कई निष्क्रिय ब्लॉक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस भेजें हैं. 

जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना पर काम

बैठक में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों में देरी, ब्लॉक स्तर की निष्क्रियता, और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों को संगठनात्मक स्तर पर धार देने की रणनीति जैसे मुद्दे शामिल हैं. यह बैठक आगामी समय में नए समन्वयक मंडल के गठन और जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना को लेकर निर्णायक साबित होंगी. 

यह भी पढ़ें - सीएम आवास जाने वाले रास्ते बंद, भारी भीड़ लेकर कूच करने वाले हैं बेनीवाल; अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com