विज्ञापन

चलते ट्रेलर से सड़क पर गिरा कई टन वजनी मार्बल ब्लॉक, चंद सेकेंड में टला बड़ा हादसा

अजमेर के क‍िशनगढ़ में बड़ा हादसा होते-होत रह गया. ट्रेलर मॉर्बल ब्‍लॉक लादकर जा रहा था, तभी एक बड़ा हादसा टल गया.

चलते ट्रेलर से सड़क पर गिरा कई टन वजनी मार्बल ब्लॉक, चंद सेकेंड में टला बड़ा हादसा
चलते ट्रेलर से मार्बल स्टोन सड़क पर गिर गया. बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
NDTV Reporter

किशनगढ़ के मार्बल एरिया मेगा हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया. चलते ट्रेलर से अचानक मार्बल का भारी ब्लॉक सड़क पर गिर गया. हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. 

ट्रेलर पर मार्बल ब्लॉक लदे थे   

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर पर बड़ी संख्या में मार्बल ब्लॉक लादे गए थे.  अचानक एक ब्लॉक ट्रेलर से नीचे गिर गया.  गनीमत रही कि उस समय बाइक सवार समय रहते संभल गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.  घटना के बाद चालक ट्रेलर को मौके से लेकर रवाना हो गया. 

क्षमता से अधिक लदे थे मार्बल ब्लाॅक 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्बल परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है. कई ट्रेलरों में क्षमता से अधिक मार्बल ब्लॉक लादकर बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के परिवहन किया जाता है. इसके चलते वाहनों से ब्लॉक गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है. इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं. 

लोगों ने उठाए सवाल 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इससे पहले भी मेगा हाईवे पर इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया है. लोगों ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हादसों के बावजूद विभाग की चुप्पी हैरान करने वाली है.

यह भी पढ़ें: बांध बरेठा का जलस्तर 26 फीट पार, कभी भी खुल सकते हैं गेट; न‍िचले इलाके में रहने वालों को क‍िया सतर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com