Rajasthan: अलवर में पहाड़ दरकने से बड़ा हादसा, 50 हजार टन मलबे के नीचे दबा ऑपरेटर! 12 घंटे बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

अलवर के रामगढ़ स्थित ओडेला खनन क्षेत्र में शुक्रवार शाम पहाड़ दरकने से बड़ा हादसा हो गया. 100 फीट गहरी पानी भरी खाई में पोकलेन मशीन और ऑपरेटर समा गए. NDRF और SDRF की टीमें इस वक्त भी रेस्क्यू में जुटी हैं. जानें ताजा अपडेट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओडेला खनन क्षेत्र में पहाड़ खिसका, वैध खनन की भेंट चढ़ा पोकलेन ऑपरेटर, 50 हजार टन मलबे के नीचे दबा!
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ उपखण्ड से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. ओडेला गांव स्थित खनन क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक बड़ा पहाड़ दरकने से पोकलेन मशीन चला रहा ऑपरेटर 100 फीट गहरी पानी भरी खाई में समा गया. घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

शाम के अंधेरे में हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे खनन लीज संख्या 414 में हुआ. चश्मदीदों के अनुसार, अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और करीब 300 फीट की ऊंचाई से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया. लगभग 50 हजार टन मलबा सीधे वहां काम कर रही पोकलेन मशीन पर गिरा, जिससे मशीन और उसे चला रहा ऑपरेटर रामानंद तिवारी (बक्सर, बिहार निवासी) सीधे गहरी खाई में जा गिरे.

रेस्क्यू में चुनौतियां और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की सूचना पर तहसीलदार अंकित गुप्ता और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण शुक्रवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने में काफी दिक्कतें आईं. शनिवार सुबह 9 बजे से NDRF और SDRF की टीमें गोताखोरों के साथ मौके पर तैनात हैं, लेकिन मलबे की विशाल मात्रा और पानी की गहराई रेस्क्यू में बड़ी बाधा बनी हुई है.

अवैध खनन के गंभीर आरोप

हादसे के बाद लीज संचालक मौके से फरार हैं. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह लीज आधिकारिक तौर पर बंद थी, लेकिन रात के अंधेरे में यहां अवैध खनन किया जा रहा था. नियमों को ताक पर रखकर की जा रही खुदाई के कारण ही पहाड़ कमजोर हुआ और यह हादसा हुआ.

Advertisement

रामगढ़ तहसीलदार ने दिया अपडेट

रामगढ़ तहसीलदार अंकित गुप्ता ने NDTV राजस्थान को बताया कि घटना की जानकारी आने बाद SDRF की टीम को मौके पर बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. खनन विभाग को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद ही पता चल सकेगा माइनिंग वैध है या अवैध. अगर वैध है तो माइंस होल्डर को बुलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- आज ओला-उबर का चक्का जाम, एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी की एडवायजरी; घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर

Advertisement

LIVE TV देखें