विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2023

परिवारवाद की विरोधी रहीं मायावती ने अपने भतीजे को बनाया अपना उत्तराधिकारी

आकाश आनंद का राजनीतिक सफर 2017 में शुरू हुआ था, जब मायावती ने उन्हें एक बड़ी रैली में पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया था. तब से, आकाश आनंद पार्टी के प्रमुख आयोजनों में शामिल रहे हैं.

परिवारवाद की विरोधी रहीं मायावती ने अपने भतीजे को बनाया अपना उत्तराधिकारी
फाइल फोटो

BSP Supremo Mayawati Successor: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. आकाश अभी बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर भी हैं. बता दें, मायावती के नेतृत्व में 2023 में हुए 4 विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. बसपा ने राजस्थान में  2 सीटें जीती, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलांगना में खाता नहीं खुला,

पार्टी के उत्तराधिकारी घोषित किए गए आकाश के राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2017 में हुई थी. मायावती ने 2017 में एक बड़ी रैली कर आकाश आनंद को राजनीति में लॉन्च किया था. आकाश मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कर चुके हैं.

वंशवाद खिलाफ रहीं मायावती ने भतीजे को बनाया उत्तराधिकारी

वंशवाद की राजनीति की हमेशा  सबसे बड़ी आलोचक रहीं मायावती ने 2019 में अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था और भतीजे आकाश को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया था. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उन्होंने रविवार को पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में अपने ही भतीजे को पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित कर सबको हैरान कर दिया. 

2019 में पार्टी के प्रमुख चेहरा रहे थे आकाश आनंद

2019 में लोकसभा अभियान के दौरान आकाश आनंद बसपा के एक प्रमुख चेहरा रहे थे. बसपा सुप्रीमो ने रविवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर बताया कि आकाश आनंद उनके उत्‍तराधिकारी होंगे. मायावती ने यह फैसला सांसद दानिश अली को पार्टी से निलंबित करने के एक दिन बाद लिया है.

मायावती ने 2017 में सहारनपुर की एक बड़ी रैली में आकाश आनंद को राजनीति में लॉन्च किया था. परिवारवाद के खिलाफ हमेशा बोलने वाली मायावती अब अपने ही भतीजे को पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित कर राजनीति में वंशवाद को ही आगे बढ़ा दिया है.  

ये भी पढ़ें- सामने आई अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह की तस्वीरें, अगले महीने होनी है प्राण प्रतिष्ठा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com