विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

Mid Day Meal Menu Rajasthan: अब मौसम के हिसाब से तय होगा मिड-डे मील का मेन्यू, बच्चों को मिलेगा दूध-बिस्कुट-केक

कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को सप्ताह में दो दिन गर्म दूध, बिस्कुट, और अंडा दिया जाएगा. यदि कोई बच्चा अंडा नहीं खाता है, तो उसके लिए केला या अन्य विकल्प दिए जाएंगे.

Mid Day Meal Menu Rajasthan: अब मौसम के हिसाब से तय होगा मिड-डे मील का मेन्यू, बच्चों को मिलेगा दूध-बिस्कुट-केक
राजस्थान में मिड डे मील योजना के तहत मिलने वाले खाने के मेन्यू में बदलाव कर दिया गया है. (फाइल फोटो)

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने स्कूलों में मिड-डे-मील (Mid Day Meal) को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. अब बच्चों को सिर्फ थाली में परोसे जाने वाले भोजन तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उनके पोषण और मौसम को ध्यान में रखते हुए मेन्यू (Menu) में नए और पौष्टिक फूड आइटम जोड़े जा रहे हैं. राज्य सरकार ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. 

अब स्कूलों में बच्चों को दूध, बिस्कुट, अंडा, केक, मौसमी फल और अन्य न्यूट्रिशनल आइटम्स सप्ताह के अलग-अलग दिनों में परोसे जाएंगे. इससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद की जा रही है.

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना

बदलाव के तहत मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना को फिर से प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है. इसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को सप्ताह में दो दिन गर्म दूध, बिस्कुट, और अंडा दिया जाएगा. यदि कोई बच्चा अंडा नहीं खाता है, तो उसके लिए केला या अन्य विकल्प दिए जाएंगे.

मौसम के हिसाब से मेन्यू

मिड डे मील में बदलाव की योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं. अब इसे फील्ड में लागू करने की तैयारियां की जा रही हैं. शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि स्थानीय जलवायु और मौसम को देखते हुए ही भोजन तैयार किया जाए ताकि बच्चों को ठंडी या गर्म चीजें संतुलित मात्रा में मिलें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या न हो.

स्कूल में उपस्थिति बढ़ेगी

इसके अलावा, थाली में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वाद पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. पैकेज्ड केक, मौसमी फल और फोर्टिफाइड दूध जैसे न्यूट्रिशन से भरपूर आइटम अब मिड डे मील का हिस्सा होंगे. इस पहल से न केवल बच्चों को पौष्टिक आहार मिलेगा, बल्कि स्कूल में उपस्थिति भी बढ़ेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा.

ये भी पढ़ें:- खाटूश्यामजी दरबार में कुंवारे भक्त की अरदास, पर्ची में लिखा- 'मेरी शादी फाइनल करो, सवा किलो मिठाई चढ़ाऊंगा'

यह VIDEO भी देखें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close