विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2024

Milk Price Hike: राजस्थान में बढ़ी दूध की कीमत, अब एक लीटर सरस दूध के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

Milk Price Hike: राजस्थान में दूध की कीमत बढ़ गई है. राजस्थान में सरस दूध की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. बढ़ी हुई कीमत 11 अगस्त से लागू होगी.

Milk Price Hike: राजस्थान में बढ़ी दूध की कीमत, अब एक लीटर सरस दूध के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
राजस्थान में दूध की कीमत में बढ़ोतरी.

Milk Price Hike: कंगाली में आटा गिला... महंगाई के दौर में जेंबे ढीली करने को तैयार हो जाएं, क्योंकि दूध की कीमत बढ़ गई है. राजस्थान में दूध की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान हुआ है. बढ़ी हुई कीमत 11 अगस्त से लागू होगी. ऐसे में अब दूध खरीदने के लिए राजस्थान में अतिरिक्त पैसे चुकाने होंगे. दरअसल राजस्थान में सरस ब्रांड का दूध 2 रुपये लीटर महंगा हो गया है. जयपुर डेयरी ने सरस दूध के दामों में इजाफा करने का ऐलान किया है. 

कीमत बढ़ाने के बाबत क्या बोले जयपुर डेयरी के एमडी

जयपुर डेयरी के एमडी मनीष फौजदार ने बताया कि वर्तमान में सरस टोंड (नीला) 50 रुपए लीटर, स्टैंडर्ड (हरा) 56 रुपए, गोल्ड 64 रुपए और डीटीएम 42 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. लेकिन अब दूध के सभी ब्रांड पर 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. बढ़ी हुई कीमतें 11 अगस्त की शाम को होने वाली सप्लाई से लागू होगी.

सरस दूध की कीमत बढ़ी. जयपुर डेयरी द्वारा जारी किया गया आदेश.

सरस दूध की कीमत बढ़ी. जयपुर डेयरी द्वारा जारी किया गया आदेश.

राजस्थान में अब क्या होगी दूध की कीमत 

दूध की कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद अब सरस टोंड (नीला) 52 रुपए लीटर, स्टैंडर्ड (हरा) 58 रुपए, गोल्ड 66 रुपए और डीटीएम 44 रुपए प्रति लीटर मिलने लगेगा. 

बूथ संचालकों का कमीशन भी बढ़ा

दूध की कीमत में बढ़ोतरी के साथ-साथ डेयरी प्रशासन ने बूथ संचालकों का कमीशन भी 3 फीसदी बढ़ाया है. वर्तमान में 1.50 रुपए प्रति लीटर कमिशन मिलता है. जो बढ़कर अब 1.56 रुपए प्रति लीटर कमिशन मिलेगा. 

यह भी पढ़ें - जयपुर के होटल हयात में 1 करोड़ 44 लाख रुपए की चोरी से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें कैसे की चोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com