विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2024

Rajasthan: राजस्थान 2030 तक 125 गीगावाट क्षमता का योगदान करने के लक्ष्य के साथ इस प्रयास में आगे है: मंत्री जोगाराम पटेल 

Rajasthan: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा क‍ि हमारे मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राज्‍य के ब‍िजली अध‍िशेष बनने के दृष्‍ट‍िकोण को रेखांक‍ित क‍िया गया है. 

Rajasthan: राजस्थान 2030 तक 125 गीगावाट क्षमता का योगदान करने के लक्ष्य के साथ इस प्रयास में आगे है: मंत्री जोगाराम पटेल 

Rajasthan:  राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार (11 द‍िसंबर) को कहा कि प्रदेश 2030 तक 125 गीगावाट क्षमता का योगदान करने के लक्ष्य के साथ इस प्रयास में अग्रणी है. यहां आयोजित किए जा रहे 'राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन-2024' के दूसरे दिन नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करते हुए सत्र आयोजित किया गया. 

सीएम बोले- सड़क और रेलवे जैसे क्षेत्रों में बदल रही तस्‍वीर 

जोगाराम पटेल ने अपने संबोधन में कहा, "प्रधानमंत्री के 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बनाने के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर राजस्थान 125 गीगावाट क्षमता का योगदान करने के लक्ष्य के साथ इस प्रयास में अग्रणी है." मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सड़क, रेलवे, हवाई अड्डे, सिंचाई परियोजना और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में हमारी डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से राज्य के बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदल रही है. 

ब‍िजली के क्षेत्र में आत्‍मन‍िर्भर बनेगा राजस्‍थान    

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुनियादी सड़क तंत्र को विकसित करने में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का भी विशेष सहयोग है. उन्होंने कहा, "निकट भविष्य में, हम अपने किसानों को विश्वसनीय सिंचाई और बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक जल प्रबंधन प्रणाली लागू करेंगे. राजस्थान को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है."

कृषि‍ मंत्री बोले-क‍िसानों को कम ब्‍याज दर पर दे रहे लोन  

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "खेती के लिए मजदूर मिलना मुश्किल होता जा रहा है, यही वजह है कि हम दक्षता और उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए मशीनीकृत खेती पर जोर दे रहे हैं. हम अपने किसानों के लिए न्यूनतम ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त करना आसान बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं." 

राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान एक कृषि प्रधान राज्य होने के साथ-साथ डेयरी उत्पादों और पशुपालन वाला राज्य है. 

यह भी पढ़ें: बोरवेल में फंसा 5 साल का आर्यन 43 घंटे से भूखा-प्यासा, रिंग से निकालने के लिए 6 प्रयास असफल, अब सुरंग ही आखिरी सहारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com